सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने सक्षम हार्डवेयर एवं प्लाटिक दुकान का फीता काटकर किए उद्धघाटन

दुवौलिया बस्तीI समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने सेमरा मुस्तहकम के (घुठ्वा चौराहे) पर सक्षम हार्डवेयर एवं प्लाटिक दुकान का फीता काटकर उद्धाटन किया। इसके पूर्व दुकान का वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन हुआ।
श्री यादव ने कहा कि चौराहे पर दुकान खुलने से क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। लोगों को सामान खरीदने के लिए दूर नही जाना पडेगा। दुकान खुलने से क्षेत्र का विकास होगा। ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि दुबौलिया राजेश यादव ने कहा कि चौराहे पर दुकान खुलने से क्षेत्र का विकास होगा। दुकान के संचालक चन्द्रेश तिवारी ने लोगों के प्रति आभार प्रकट किया।
इस मौके पर संतोष भट्ट, आनन्द दूवे, अशोक सिंह,पवन शुक्ल,सर्वदेव ग्राम प्रधान, दीनानाथ यादव, कलेन्द्र यादव ग्राम प्रधान, वृजनाथ यादव, उमेश यादव, विष्णु देव मिश्न, महेन्द्र पाल सिंह, सपा नेता मंशाराम कन्नौजिया, राम संवारे यादव, लालजी सिंह, वेद प्रकाश,राजेश यादव अधिवक्ता सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
दुवौलिया बस्तीI समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष महेन्द्र यादव ने सेमरा मुस्तहकम के (घुठ्वा चौराहे) पर…