सपा उपाध्यक्ष ललई यादव के निधन पर शोक
On

बस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, महादेवा विधानसभा के प्रभारी एवं ए.पी.एन. पी.जी. कालेज के पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष हलुआपार निवासी 61 वर्षीय ललई यादव का निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार अयोध्या में सरयू तट पर किया गया।
ललई यादव के आकस्मिक निधन पर सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव, सिद्धेश सिन्हा, अरविन्द सोनकर, रनबहादुर यादव, यज्ञेश पाण्डेय, मो. सलीम, समीर चौधरी, मो. अहमद, हृदयराम यादव के साथ ही पार्टी के अनेक पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने शोक व्यक्त करते हुये श्रद्धासुमन अर्पित किया। महेन्द्रनाथ यादव ने कहा कि ललई यादव का निधन पार्टी के साथ ही उनकी व्यक्तिगत क्षति है। वे छात्र जीवन से ही प्रखर समाजवादी थे।
Tags:
About The Author
बस्ती। समाजवादी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष, महादेवा विधानसभा के प्रभारी एवं ए.पी.एन. पी.जी. कालेज के…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...