सत्य प्रकाश सिंह बने इलाहाबाद उच्च न्यायालय के स्थाई अधिवक्ता

दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे स्थाई अधिवक्ता भारत सरकार नियुक्त किया गया है। सत्य प्रकाश सिंह को स्थाई अधिवक्ता नियुक्त किये जाने पर लोगों मे खुशी है। सत्य प्रकाश सिंह पूर्व प्रधानाचार्य विवेकानंद इंण्टर कालेज दुबौलिया स्वर्गीय माता प्रसाद सिंह के सबसे छोटे पुत्र है। सत्य प्रकाश सिंह कानून की पढाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय और एल एल एम की डिग्री जीवा जी विश्व विद्यालय ग्वालियर से ले कर वर्ष दो हजार बारह से इलाहाबाद उच्च न्यायालय मे प्रैक्टिस कर रहे है। उनके मनोनयन पर बडे भाई बिरला सिंह, अजय सिंह, सुनील सिंह एंव सहपाठी रहे हरिओम पाण्डेय,जनार्दन सिंह, रितेश तिवारी, दिपक सिंह, मोहम्मद इमरान सिद्दीक ने खुशी जाहिर किया है।
About The Author
दुबौलिया ब्लाक क्षेत्र के कटरिया गांव निवासी सत्य प्रकाश सिंह को इलाहाबाद उच्च न्यायालय…