सड़क पर जलभराव बना राहगीरों के मुसीबत का सबब

कलवारी, बस्ती। ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के साथ उच्चीकृत होने से कई लिंक रोड पर जलभराव हो गया है। जिससे राहगीरों को काफी समस्या का सामना करना पड़ रहा है। रामजानकी मार्ग स्थित पाऊं बाज़ार से लोनहा को जाने वाला सम्पर्क मार्ग मुख्य मार्ग से तीन फिट नीचा हो गया। जिससे सड़क पर काफी जलभराव हो गया है। बरसात का जल निकासी न होने की वजह से सड़क गड्ढों में तब्दील हो गयी। क्षेत्रीय लोगों की आस्था का केन्द्र सोमेश्वर नाथ शिव मन्दिर के अलावा इस मार्ग से पाऊं, प्रतापीपुर, राजपुर बैरिहवा, मन्हरपुर, नोनहा, सोनहा सहित लगभग एक दर्जन गावों के लोगों का अवागमन प्रतिदिन होता है। हल्की भी बारिश होने पर कई राहगीर मोटर सायकिल व सायकिल लेकर गिर जाते है। गाँव के हजारी लाल भारती, फूलचन्द्र शुक्ल, शिवशंकर शुक्ल, जनार्दन तिवारी, सोनू शुक्ल, अरूण दूबे आदि ने जिम्मेदारो से इसकी कई बार शिकायत भी कर चुके है पर अभी तक इसका मरम्मत नहीं हो पाया है। ग्रामीणों ने समस्या के निदान हेतु अधिकारियों व जन प्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया है। इस सम्बन्ध में ग्राम प्रधान पाऊं अभिषेक पाण्डेय ने बताया कि चूंकि यह सड़क लोक निर्माण विभाग ने बनाया था इसलिए ग्राम पंचायत इसका उच्चीकरण नहीं करा सकता है। जल निकासी की व्यवस्था कराई जा रही है।
About The Author
कलवारी, बस्ती। ऐतिहासिक रामजानकी मार्ग चौड़ीकरण के साथ उच्चीकृत होने से कई लिंक रोड पर…