संविलियन विद्यालय वेदपुर नचना में छात्र -छात्राओ को ड्रेस मिलते ही चेहरे खिले

दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया विकास खण्ड के संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय वेदपुर नचना में छात्र-छात्राओं मेें ड्रेस वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्र -छात्राओं को ड्रेस मिलते ही बच्चों के उनके चेहरे खिल उठे। वहीं बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों स्वागत कर मन मोह लिया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ कैलाश नाथ दूबे डायरेक्टर, राजेश त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज, सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि, शोभा मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष दुबौलिया सहित लोगों ने मॉ सरस्वती जी के चित्र पर माल्यापर्ण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया। इसके पूर्व प्रधानाध्याक लल्लन चन्द्र त्रिपाठी के साथ शिक्षकों ने अतिथियों का स्वागत किया।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कैलाश नाथ दूबे डायरेक्टर, राजेश त्रिपाठी पूर्व मंडल अध्यक्ष कप्तानगंज, सुनील सिंह सांसद प्रतिनिधि, शोभा मणि त्रिपाठी मंडल अध्यक्ष दुबौलिया,अनिल उपाध्याय जिला महामंत्रीप्रधानमंत्री जनकल्याण,राजेश पाण्डेय सिन्टू जिलाध्यक्ष बस्ती प्रधानमंत्री जन कल्याण ने विद्यालयों में प्रदेश सरकार द्वारा दी जाने वाली योजनाओं की जानकारी दी। अतिथियों ने प्रधानाध्यापक लल्लन चन्द्र त्रिपाठी के साथ शिक्षकों के कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि श्री त्रिपाठी ने कठिन परिश्रम करके विद्यालय को चमकाने का कार्य किया हैI विद्यालय में अच्छी संख्या दिख रही है।
कार्यक्रम में अतिथियों ने 378 बच्चों में ड्रेस का वितरण किया है। कार्यक्रम में दिवाकर सिंह शिक्षक संघ ब्लॉक अध्यक्ष,महेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष,त्रिलोकी नाथ महामंत्री, राजेश कुमार उपाध्यक्ष, विनय कुमार उपाध्यक्ष, रमाकान्त तिवारी,राम दुलारे,चेतराम, शीतला प्रसाद,घनश्याम पांडेय, दिनेश सिंह के अलावा विद्यालय के शिक्षक राम प्रताप वर्मा, अरुण कुमार सिंह, मनोज कुमार, जितेन्द्र यादव, अनीता, पिंकी देवी, प्रीती सिंह सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया विकास खण्ड के संविलियन पूर्व माध्यमिक विद्यालय वेदपुर नचना में छात्र-छात्राओं मेें…