संदिग्ध परिस्थिति में अज्ञात महिला का मिला शव, कपड़े से बंधे थे पैर

छावनी, बस्ती(अम्बिका तिवारी)। बस्ती जिले के छावनी-दुबौलिया थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित सरवरपुर के पास घाघरा नदी में सोमवार को एक अज्ञात महिला का शव उतराता दिखाई दिया। महिला के पैरों को कपड़े से बांधा गया था। शरीर पर ब्लाउज और पेटीकोट था। चूड़ी, पायल, कील पहने महिला की हत्या कर लाश फेंके जाने की आशंका भी जताई जा रही है। ऐसे में पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा।
सोमवार को ग्रामीणों की सूचना पर दोपहर थानाध्यक्ष छावनी हरेकृष्ण उपाध्याय घटना स्थल पर पहुंचे। मौके पर पहुंचकर छानबीन शुरू होती, इसके पहले ही प्रकरण सीमा विवाद में उलझ गया। एसओ छावनी ने शव बरामदगी का स्थल दुबौलिया क्षेत्र में होने का दावा किया। थोड़ी देर बाद एसओ दुबौलिया ब्रह्मा गौड़ भी मौके पर पहुंच गए। दोनों थानों की पुलिस ने नाव की मदद से नदी में उतराती लाश को बाहर निकलवाया। इसके बाद करीब चार घंटे तक दोनों थानों की पुलिस सीमा विवाद में ही उलझी रही। सूचना पाकर सीओ हर्रैया शिवप्रताप सिंह पहुंचे और उनके निर्देश पर छावनी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की प्रक्रिया शुरू की। पुलिस को आशंका है कि महिला का शव पड़ोसी जनपद से बहकर यहां पहुंचा है। हुलिए के आधार पर जिले के थानों के साथ ही पड़ोसी जिलों की पुलिस के मदद से शिनाख्त की जा रही है।
About The Author
छावनी, बस्ती(अम्बिका तिवारी)। बस्ती जिले के छावनी-दुबौलिया थाना क्षेत्र के बार्डर पर स्थित सरवरपुर के…