कप्तानगंज क्षेत्र में पेड़ से लटकता मिला 22 वर्षीय युवक का शव, मचा हड़कंप
On

कप्तानगंज, बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरी कुंड गांव के पास शुक्रवार की सुबह 22 वर्षीय युवक का शव पेड़ से लटकता मिली है। सूचना पर पहुंची कप्तानगंज पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रोरो कर बुरा हाल है।
मिली जनकारी के अनुसार युवक की पहचान कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सडसिया गांव निवासी 22 वर्षीय अशोक कुमार चौधरी उर्फ करेठे पुत्र गुरु नारायण चौधरी के रूप में हुई है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कप्तानगंज सौदागर राय ने बताया कि बताया कि युवक की पहचान हो गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का पता चल सकेगा।
Tags:
About The Author
कप्तानगंज, बस्ती। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कजरी कुंड गांव के पास शुक्रवार की…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...