शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सहित शिक्षामित्रों सहायक अध्यापक पद का मिला नियुक्ति पत्र: संघ ने दी बधाई

Google News
शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष सहित शिक्षामित्रों सहायक अध्यापक पद का मिला नियुक्ति पत्र: संघ ने दी बधाई

-शिक्षामित्र संघ ने शिक्षक पद चयनित सभी शिक्षामित्रों को दी बधाई 

-शरदीय नवरात्र पूर्व चयनित शिक्षामित्रों में खुशी की लहर

यह भी पढ़ें: भाजपा नेताओें ने किया हमारा संविधान, हमारा गौरव’ कार्यशाला में विमर्श

बस्ती। उत्तर प्रदेश शिक्षक भर्ती में बस्ती शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष अध्यक्ष सहित  शिक्षामित्रों ने अपना परचम लहराया है। अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में नियुक्ति पत्र मिलते ही उनके चेहरे पर खुशी छा गयी। वहीं प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के पदाधिकारियों ने सहायक अध्यापक पद के नियुक्ति पाये सभी शिक्षामित्रों को बधाई दी है।

बस्ती जिले के प्राथमिक शिक्षामित्र संघ के जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर लाल यादव, सुरेन्द्र प्रताप चौधरी, इन्द्रजीत, अंजू यादव, ममता जायसवाल, राम सागर, सरोज देवी, सुशीला, शैल यादव, इन्द्रदेव चौधरी, शीला चौधरी, रोहित यादव, अभय प्रताप चौधरी, चक्रपाणि पांडेय, देवन्ता देवी, कृष्ण चन्द्र सिंह, रोमी सिंह सहित  शिक्षामित्रों को शुक्रवार को वर्षो से संघर्षरत शिक्षा मित्रों के जीवन में खुशियां आयी। प्रभारी मंत्री राजेन्द्र सिंह उर्फ मोती सिंह और जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने अटल बिहारी बाजपेयी प्रेक्षागृह में शिक्षा मित्रों को सहायक अध्यापक का नियुक्ति पत्र सौंपा। जनपद में कुल 375 सहायक अध्यापकों को नियुक्ति पत्र मिला है।

संघ जिलाध्यक्ष मुक्तेश्वर यादव ने कहा कि वर्षो से हक की लडाई लड़ रहे शिक्षा मित्रों के लिये यह सुखद अवसर है। कहा कि पिछले 19 वर्षो से शिक्षा मित्र हक के लिये संघर्षरत थे। कहा कि जो शिक्षा मित्र इस अवसर से छूट गये हैं उन्हें भी सरकार अवसर प्रदान करें। उनके अधिकारों के लिये संघ का संघर्ष जारी रहेगा।

उत्तर प्रादेशीय शिक्षामित्र संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष रमेश चन्द्र मिश्र, संजय यादव, प्रवीन श्रीवास्तव, वीरेन्द्र शुक्ल, सिराज अहमद, राम प्रकाश वर्मा, दिनेश उपाध्याय, अरसद जमाल, लालता प्रसाद, शिव कुमार चौधरी, अशोक सिंह, राम सूरत चौधरी, शेर बहादुर सिंह, ऋषिकान्त तिवारी, शिव शंकर साहू, महेन्द्र पाल सिंह, श्रवन यादव, सुरेन्द्र उपाध्याय, नवल किशोर वर्मा सहित लोगों ने सहायक अध्यापक पद पर नियुक्ति पत्र पाये सभी शिक्षामित्रों को बधाई दी है।

Tags:

About The Author

-शिक्षामित्र संघ ने शिक्षक पद चयनित सभी शिक्षामित्रों को दी बधाई  -शरदीय नवरात्र पूर्व चयनित…

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान