शिक्षक संघ का पांचवे दिन जारी रहा प्रवासी मजदूरों की सेवा अभियान

बस्ती। बस्ती जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में पाचवे दिन भी प्रवासी श्रमिकों को जलपान और फलाहार की व्यवस्था शिक्षको के मदद से मूड़ घाट चौराहे पर सुबह 7 बजे से जारी रहा।
जिला स्काउट मास्टर कुलदीप सिंह अपने साथियों के साथ प्रतिदिन सहयोग किया जा रहा है। प्रिया डिजाइनर्स के संचालक हर्षित अग्रवाल ने श्रमिकों के लिए फल आदि की भी व्यवस्था की गयी। श्रमिकों के लिए जलपान एवं फलाहार के साथ 1000 श्रमिकों के लंच पैकेट की भी व्यवस्था शिक्षको द्वारा आर्थिक सहयोग से की जा रही हैI
लॉकडाउन में विभिन्न शहरों से लौट रहे प्रवासी मजदूर साइकिल, ट्रक, बस एवं अन्य वाहनों से आ रहे है। उनकी सेवा के लिए शिक्षक संघ के पदाधिकारी पांच दिनों से लगातार उनकी सेवा में जुटे हुए है।
About The Author
बस्ती। बस्ती जनपद में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के नेतृत्व में पाचवे दिन भी…