वृषभ राशिवालों के बहुत अच्छा है समय और धनु वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान की जरूरत, जाने अपनी राशि का हाल

राशिफल छठ पूजा 21 नवंबर: वृषभ राशिवालों के बहुत अच्छा है समय और धनु वालों को स्वास्थ्य पर ध्यान की जरूरत, जाने अपनी राशि का हाल
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। बुध और शुक्र तुला राशि में हैं। सूर्य और केतु वृश्चिक राशि में हैं। गुरु, शनि और चंद्रमा मकर राशि में हैं। मंगल मीन राशि में हैं। सूर्यदेव और शुक्र की स्थिति सुधरी है लेकिन गुरु की स्थिति अत्यंत खराब हो गई है। शनि के साथ जाकर मिले हैं और गुरु नीच के हो गए हैं। यह एक लम्बे समय के लिए खराब समय है। शुभता में कमी है। शारीरिक, मानसिक और धार्मिक स्थिति में खराबी का समय है। अपना बहुत ध्यान देकर चलने की जरूरत है। पूरे जनमानस के लिए खराब स्थिति है।
राशिफल– मेष-शारीरिक स्थिति ठीक चल रही है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यवसायिक तौर पर चीजें रुक-रुककर चलेंगी। धर्म-कर्म से मन विमुख हो सकता है। बचकर पार करें। पीली वस्तु पास रखें।
वृषभ– बहुत अच्छा समय है। यह समय सुअवसर साबित होगा। व्यवसायिक तौर पर सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम के दृष्टिकोण से भी सही चल रहे हैं। एक अच्छा समय कहा जाएगा। सीने में विकार न हो इसका ध्यान रखें। पीली वस्तु का दान करें।
मिथुन-शुभता में कमी, प्रेम में थोड़ी सी परेशानियां, पति-पत्नी में यदि समस्या चल रही है तो बढ़ेगी। यदि सब ठीक है तो कुछ कम ठीक रह जाएगा। ध्यान देकर बढ़ें। प्रेम,व्यवसाय मध्यम, व्यवसाय ठीक -ठाक रहेगा। भगवान विष्णु की शरण में बने रहें। उन्हें पीली चीजें अर्पित करें।
कर्क– एक-दो दिन के बाद कुछ नया सुअवसर मिल सकता है। स्वास्थ्य शुरुआती तौर पर थोड़ा मध्यम, व्यापार अच्छा और प्रेम की स्थिति में एक नया अध्याय शुरू हो सकता है। नीली वस्तु का दान करें।
सिंह-शुभता में कमी, बच्चों की सेहत पर ध्यान देने की जरूरत है। बच्चों के साथ तालमेल थोड़ा गड़बड़ हो सकता है। मानसिक तौर पर स्वास्थ्य थोड़ा गड़बड़ रहेगा। बाकी सब ठीक है। व्यवसायिक स्थिति आपकी ठीक रहेगी। पीली वस्तु पास रखें।
कन्या-ओवर इमोशनल हो सकते हैं। धर्म-कर्म में ज्यादा इन्वाल्ब होने के चलते आपके गृहस्थ आश्रम की चीजें प्रभावित हो सकती हैं। विद्यार्थी टू द प्वाइंट न पढ़कर कुछ ज्यादा विस्तार के चक्कर में कुछ समस्या पैदा कर सकते हैं। समय से काम नहीं होगा। स्वास्थ्य ठीक है। प्रेम काल्पनिक न बने इसका ध्यान रखें। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
तुला-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी सम्भव है। घरेलू चीजों में कुछ तरक्की दिख रही है। सीने में विकार की आशंका है। जरूर ध्यान दें। मां के स्वास्थ्य के लिए हानिकारक समय हो सकता है। प्रेम में कुछ दोहरापन न शुरू हो इसका ध्यान रखें। बाकी सब ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
वृश्चिक-पराक्रम रंग लाएगा। भाई-बहन का साथ होगा। कई तरह के लोगों का साथ होगा जिनकी वजह से आप तरक्की करेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु पास रखें। नीली वस्तु का दान करें।
धनु-बहुत जरूरत है स्वास्थ्य पर ध्यान देने की। बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। गुरु का नीच का होना आपके स्वास्थ्य और व्यापार पर असर डालेगा। प्रेम की स्थिति अच्छी, व्यापार मध्यम दिख रहा है। केसर का तिलक लगाएं।
मकर-उहापोह की स्थिति बनी रहेगी। उतार-चढ़ाव ऐसा होगा कि लगेगा कि सम्भाल नहीं पा रहे हैं। मधुमेह के रोगी अपने ऊपर ध्यान दें। वजन बढ़ने का संकेत दिख रहा है। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
कुंभ-शुभ कार्यों में खर्च होगा। कर्ज की स्थिति आ सकती है। व्यापार ठीक-ठाक चलेगा। खर्च ज्यादा होगा। प्रेम की स्थिति ठीक है। पीली वस्तु का दान करें।
मीन-दोहरी आमदनी का अवसर मिलेगा। आमदनी का घर आपका अच्छा हो गया है। पैसे आएंगे, स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है। व्यापार,प्रेम आपका अच्छा दिख रहा है। पीली वस्तु पास रखें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 21 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि सप्तमी 21:50:30
? नक्षत्र श्रवण 09:53:52
? करण :
गर 09:35:16
वणिज 21:50:30
? पक्ष शुक्ल
? योग घ्रुव 30:00:15
? वार शनिवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:48:52
? चन्द्रोदय 12:33:59
? चन्द्र राशि मकर – 22:26:32 तक
? सूर्यास्त 17:25:09
? चन्द्रास्त 23:30:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:36:17
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत कार्तिक
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:45:47 – 12:28:13
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
06:48:52 – 07:31:17
07:31:17 – 08:13:42
? कंटक 11:45:47 – 12:28:13
? यमघण्ट 14:35:28 – 15:17:53
? राहु काल 09:27:56 – 10:47:28
? कुलिक 07:31:17 – 08:13:42
? कालवेला या अर्द्धयाम 13:10:38 – 13:53:03
? यमगण्ड 13:26:32 – 14:46:04
? गुलिक काल 06:48:52 – 08:08:24
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, उत्तराभाद्रपद
☀ चन्द्रबल
? मेष, कर्क, सिंह, वृश्चिक, मकर, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
राशिफल छठ पूजा 21 नवंबर: वृषभ राशिवालों के बहुत अच्छा है समय और धनु वालों…