विश्व बाल दिवस व मिशन शक्ति के तहत मान्या मिश्रा बनी थाना कप्तानगंज की थानेदार
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के तहत शुक्रवार को पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम के तहत छात्राओं को एक दिन के लिए थानेदार बनाया गया। बस्ती मंडल के कई जिलों में भी थानों की कमान छात्राओं को सौंपी गई। इस दौरान इन छात्राओं ने लोगों की समस्याओं का संज्ञान लिया और मौके पर ही उनके निस्तारण आदेश दिए। छात्राओं के लिए यह एक अलग ही अनुभव रहा।
बताते चलें कि बस्ती में भी पुलिस अधीक्षक हेमराज मीणा के आदेश के क्रम में अभियान मिशन शक्ति के तहत मान्या मिश्रा को बस्ती जिले के कप्तानगंज थाने का “एक दिन का थानेदार”बनाया गया। मान्या मिश्रा पुत्री अरविंद कुमार मिश्र ग्राम दुधौरा थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती रामबाग स्कूल की कक्षा 11 की छात्रा हैं। कप्तानगंज प्रभारी निरीक्षक विकास यादव ने मान्या मिश्रा को “एक दिन का थानेदार”के रूप में कार्यभार सौपा। मान्या मिश्रा द्वारा थानेदार का कार्य कुशलता पूर्वक संपादित किया गया।
20 नवंबर को विश्व बाल दिवस और मिशन शक्ति अभियान के तहत छात्राओं को जागरूक करने के लिए सरकार का यह कार्यक्रम सराहनीय रहा।
About The Author
यूपी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर चलाए जा रहे अभियान “मिशन शक्ति” के…