विश्व पर्यावरण दिवस पर बीईओ इंद्रजीत ओझा ने किया पौधरोपण

श्री नर्सरी की संचालिका श्रीमती नीलम उपाध्याय ने सैकड़ों पौधों को सुरक्षित रखने का उठाया बीड़ा
कप्तानगंज,बस्ती।। जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के विश्नोहरपुर प्राथमिक विद्यालय पर खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष चंद्रिका सिंह ने पौधरोपण किया।
बताते चलें कि राष्ट्रीय राजमार्ग 28 पर कप्तानगंज खजुहा के पास स्थित श्री नर्सरी एंड फ्लावर्स की संचालक श्रीमती नीलम उपाध्याय द्वारा रोपण हेतु विभिन्न प्रकार के 100 पौधे उपलब्ध कराए गए।जिसका रोपण प्राथमिक विद्यालय विश्नोहरपुर में किया गया।श्रीमती नीलम उपाध्याय ने विद्यालय में लगने वाले सभी पौधों के संरक्षण की जिम्मेदारी स्वयं ली है। कप्तानगंज खंड शिक्षा अधिकारी इंद्रजीत ओझा ने उपस्थित सभी लोगों से कहा कि पौधरोपण के साथ-साथ इसकी सुरक्षा अत्यंत आवश्यक है। जिससे पौधों का विकास हो सके और भविष्य यह जिस उद्देश्य से लगाया गया है, उसकी पूर्ति हो सके।
इस दौरान शिक्षक संघ के जिलाउपाध्यक्ष शिव प्रकाश सिंह,ग्राम प्रधान राम स्वरूप सिंह,विद्यालय के प्रधानाचार्य चंद्र भूषण दूबे, शिक्षक चंद्रमोहन,विनोद उपाध्याय सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित रहे।
About The Author
श्री नर्सरी की संचालिका श्रीमती नीलम उपाध्याय ने सैकड़ों पौधों को सुरक्षित रखने का उठाया…