विधायक अजय सिंह ने संगोष्ठी में सरकारी योजनाओं एवं कृषि बिल पर दी विस्तार से जानकारी

दुबौलिया, बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह दुबौलिया विकास खंड के चक्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर दर्शन कर किसान संगोष्ठी कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए लोगों को सरकार की योजनाओं एवं कृषि बिल पर विस्तार से जानकारी दी।
विधायक अजय सिंह ने संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार राष्ट्र हित में कार्य कर रही है। किसान बिल लागू होने से किसानों को अपनी जमीन के स्वामित्त का अधिकार प्राप्त होगा और उनकी जमीन पर किसी दूसरे व्यक्ति का कब्जा नही मान्य होगा। किसानों को भरोशा दिलाया।
श्री सिंह सरकार की जन कल्याकारी योजनाओं को बताया और कहा कि जो पात्र व्यक्ति इन योजनाओं के लाभ से वंचित रह गये हैं उनको चिन्हित कर लाभ दिलाने का भरोसा दिया। विधायक ने इसके पूर्व चक्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर पर दर्शन भी किए। संगोष्ठी में काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया, बस्ती। हरैया विधायक अजय सिंह दुबौलिया विकास खंड के चक्रेश्वर नाथ महादेव मंदिर…