विद्युत कार्मिकों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में बना कंट्रोल रूम
बस्ती। दिनांक 05 अक्टूबर 2020 से विद्युत कार्मिकों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के दृष्टिगत विद्युत आपूर्ति व्यवस्था को सुचारू रूप से बनाए रखने हेतु जनपद स्तर पर कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कंट्रोल रूम बनाया गया है। उक्त जानकारी जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन ने दी है उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम में विद्युत आपूर्ति व अन्य समस्याओं के निराकरण हेतु शिकायत पंजिका पर प्राप्त होने वाली शिकायतों को अंकित कर निस्तारण करने हेतु राजस्व कर्मियों की तैनाती की गई है। कंट्रोल रूम का प्रभारी वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी संचित मोहन तिवारी को नामित किया गया है जिनका व्हाट्सएप नंबर 9450514435 है।
स्थापित कंट्रोल रूम दिनांक 04 अक्टूबर 2020 से अग्रिम आदेशों तक निरंतर क्रियाशील रहेगा, जिसका दूरभाष नंबर 055 42-245262 तथा 05542-245725 है। यहां पर 24×7 की अवधि में प्रातः 6:00 बजे से 2:00 बजे तक दुर्गा प्रसाद यादव तथा गौरव कुमार, दोपहर 2:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक योगेश चौधरी तथा विष्णु कुशवाहा एवं रात्रि 10:00 बजे से प्रातः 6:00 बजे तक दिलीप यादव तथा कृष्ण मुरारी तिवारी की ड्यूटी लगाई गई है।
About The Author
बस्ती। दिनांक 05 अक्टूबर 2020 से विद्युत कार्मिकों द्वारा कार्य बहिष्कार किए जाने के…