वांछित अभियुक्त को पुलिस ने किया ग़िरफ्तार

बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री पंकज के निर्देशन में तथा क्षेत्राधिकारी कलवारी श्री अनिल कुमार सिंह के पर्यवेक्षण में प्रभारी निरीक्षक कप्तानगंज श्री सौदागर राय मय टीम द्वारा दिनांक 25.05.2020 को मुकदमा के वादी के घर में घुस कर वादी की पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने के प्रयास में थाना कप्तानगंज पर पंजीकृत मु0अ0सं0 100/20 धारा 452, 354(क), 511 IPC में वांछित अभियुक्त अमन गौतम पुत्र रामतौल निवासी बढ़या थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती दिनांक 28.05.2020 समय करीब 09.45 बजे उसके घर से गिरफ्तार कर व मुकदमे से सम्बन्धित
अश्लील वीडियो वायरल करने के सम्बन्ध दिनांक 27.05.2020 को पंजीकृत मु0अ0सं0 102/20 धारा 292 (2)(क) IPC व 67 IT Act में प्रकाश में आये अभियुक्त अनिल कुमार पुत्र रामतौल निवासी ग्राम बढ़या थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती को उसके घर ग्राम बढ़या से दिनांक 28.05.2020 समय करीब 10.30 बजे गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा गया ।
मु0अ0सं0 100/20 धारा 452, 354(क), 511 IPC में नामित अभियुक्त का विवरणः-
1. अमन गौतम पुत्र रामतौल निवासी बढ़या थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 24 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. उ0नि0 श्री एजाज अहमद
2. का0 सतेन्द्र यादव
मु0अ0सं0 102/20 धारा 292 (2)(क) IPC व 67 IT Act में नामित अभियुक्त का विवरणः-
1. अनिल कुमार पुत्र रामतौल निवासी ग्राम बढ़या थाना कप्तानगंज जनपद बस्ती उम्र करीब 26 वर्ष
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीमः-
1. निरीक्षक श्री राहुल सिंह यादव
2. हे0का0 शिव कुमार यादव
About The Author
बस्ती। पुलिस अधीक्षक बस्ती श्री हेमराज मीना के आदेश के क्रम में व अपर पुलिस…