लॉकडाउन में गेंहू काटने वाली रेजर मशीन बनी किसानों का सहारा

बस्ती। लॉकडाउन में गेंहू की कटाई में सोशल डिस्टेटिंग का पालन करने के लिए गेंहू काटने वाली रेेेजर मशीन किसानों का सहारा बनी है। यह मशीन एक हजार प्रति बीघे में गेंहू की कटाई कर बांध दे रही है। थ्रेशर लगाकर सिर्फ मड़ाई करने में मजदूर की आवश्यकता होती है।
इलाके में बड़े किसान तो कम्बाइन मशीन से गेंहू की कटाई कराकर भूसा बनवा ले रहे है। वही मझौले किसानों के सामने लॉकडाउन होने के चलते गेंहू की कटाई करने के लिए मजदूर नही मिल पा रहे है। ऐसे में गेंहू काटने वाली मशीन किसानों का सहारा बनी है। कम समय में अधिक फसल की कटाई कर बांध दे रही है। मजदूर से कटाई कराने की अपेक्षा मशीन से कटाई कराने में सस्ता पड़ रहा है।
गोपियापार निवासी सुनील यादव ने बताया कि कप्तानगंज से मशीन किराये पर मंगवाकर तीन बीघे गेंहू की कटाई कराया। मशीन ने मात्र तीन हजार में तीन बीघे काटकर बांध दिया। अब सिर्फ थ्रेशर से मड़ाई कराना है। वही मजदूर तीन सौ रुयये लेते है । एक बीघे की कटाई कराने में 6 मजदूर लगेगे तो 1800 रुपये लगेगा। ऐसे में एक हजार में गेंहू कट जा रहा हैI
गेंहू काटने वाली मशीन में सिर्फ चालक की आवश्यकता है । इससे कटाई कराने में सोशल डिस्टेटिंग का पालन भी हो जाता है और सस्ता और कम समय में कटाई हो जा रही है।
About The Author
बस्ती। लॉकडाउन में गेंहू की कटाई में सोशल डिस्टेटिंग का पालन करने के लिए गेंहू…