राम जानकी मार्ग डेईडीहा में अनियत्रित होकर बोलोरो पेड़ व खम्भे के बीच घुसी
On

दुबौलिया बस्ती। राम जानकी मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पहुंचकर पलटने से बची। बोलेरों में सवार लोग बाल -बाल बच गये। बोलेरो बेमहरी की बताई जा रही है।
दुबौलिया थाना क्षेत्र के राम जानकी मार्ग पर एक बोलेरो सुल्तानपुर से बेमहरी जा रही थी कि डेईडीहा बाजार के पास अनियंत्रित हो गई। गाड़ी यूपी 51 एई 9333 पेड़ एवं खम्भे के बीच में घुस गई और पलटने से बच गई। जिससे उसमें सवार लोग बाल बाल बच गए। लोगों ने बताया गलीमत इतनी रही कि बोलेरो पेड़ व खम्भे के बीच से निकलकर खड़ी हो गई। जिससे लोग सुरक्षित ह्रै। सुबह लोगों की भीड़ लगी रही। बोलेरों को जेसीबी से निकाला जा रहा है। इस दौरान लोगों की भीड़ लगी रही।
Tags:
About The Author
दुबौलिया बस्ती। राम जानकी मार्ग पर एक बोलेरो अनियंत्रित होकर खाई में पहुंचकर पलटने…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...