रमजान पाक में समाज सेवी ने रोजेदारों में बाटे खाद्यय सामग्री

कुदरहा,बस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉक लॉकडाउन के चलते निराश्नित व असहाय लोगों को समाजसेवी अनिल दुबे व ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि ब्रह्मदेव यादव “देवा” ने महीने भर लगा तार लोगों को खाद्यय सामग्री, सैनीटाइजर व मास्क लोगों के घर तक पहुंचा रहे है। इसी क्रम में रमजान में समाजसेवी अनिल दुबे ने रोजेदारों के घर खाद्यय सामग्री, कोलड्रिक और सैनीटाइजर एवं मास्क वितरित किये। श्री दूबे ने कहा कि सभी लोक लॉकडाउन का पालन करे। सामाजिक दूरी बनाये रहे और शासन के निर्देशों का पालन करे। तभी कोरोना महामारी से मुक्ति मिलेगी।
ई० अभिषेक दूबे, बंटी, सीताराम, रब्बाक अली, मुमताज, नवी मोहम्मद, इशरार, इस्हाक, सकील, साकिर अहमद, विजली गोस्वामी, बबुन्ने, भोले, रामप्रीत सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
About The Author
कुदरहा,बस्ती। वैश्विक महामारी कोरोना वायरस के चलते लॉक लॉकडाउन के चलते निराश्नित व असहाय लोगों…