रंग लाई विधायक संजय प्रताप की पहल, पगारे घाट, बाढू घाट पर पुल निर्माण के लिये सर्वेक्षण शुरू

बस्ती । विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर बहु प्रतिक्षित भानपुर तेनुआ असनहरा मार्ग पर अयोध्या को जोड़ने वाले पगारे घाट एवं इसी मार्ग पर बाढू घाट पर पुल निर्माण के लिये सर्वेक्षण कार्य शुरू हो गया है। पुल न होने के कारण कुआंनों नदी के दोनों क्षेत्रों के निवासियों को काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। विधायक संजय प्रताप जायसवाल ने बताया कि क्षेत्र के नागरिक लम्बे समय से पगार घाट और बाढू घाट पर पुल निर्माण की मांग कर रहे थे। शासन से स्वीकृति मिलने के साथ ही दोनों पुलों के निर्माण हेतु सर्वे कार्य बुधवार को शुरू हुआ।
विधायक संजय प्रताप ने बताया कि दोनों पुलों के निर्माण हेतु लम्बे समय से मुख्यमंत्री से आग्रह किया जा रहा था। सर्वेक्षण के बाद राज्य सेतु निगम द्वारा पुल निर्माण का मार्ग प्रशस्त हो जायेगा।
रूधौली विधायक संजय प्रताप जायसवाल के प्रतिनिधि मनोज सिंह ने बताया कि बुधवार को राज्य सेतु परियोजना अधिकारी की देख रेख में सर्वेक्षण कार्य शुरू हुआ। इस पुल के बन जाने से अयोध्या और गोण्डा की दूरी कम हो जायेगी और दोनों क्षेत्रों के लोगों को फायदा होगा। सर्वेक्षण के दौरान गिरजेश मिश्रा, अतुल यादव, अरविन्द यादव, बब्लू सिंह, राम उजागिर चौधरी, अमर सोनी, राकेश चौरसिया के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक मौजूद रहे।
इसे भी पढ़े दीपावली पर शुभकामनाएं
दुबौलिया ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने मिष्ठान के साथ दी दीपावली की शुभकामनाएं
दुबौलिया, बस्ती। दुबौलिया ब्लॉक मुख्यालय पर ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने लोगों को दीपावली की शुभकामना देते हुए मिष्ठान का वितरण किया।
ब्लॉक प्रमुख गीता यादव ने ब्लॉक के सभी कर्मचारियों, पत्रकारों, ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पचायत सदस्यों को दीपावली की शुभकामना देते कहा दीपावली का त्योहार लोग शांतिपूर्ण ढंग व कोविड में दिए गये दिशा निर्देशों के साथ मनाएं। हमारी सभी के प्रति शुभकामना है कि दीपावली का त्योहार लोगों के घरों में खुशियां लेकर आये और सुख समृद्वि के साथ मॉ लक्ष्मी जी कृपा बनी रहे। इसे बाद उन्होने ने मिष्ठान का वितरण किया।
इस मौके पर ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि राजेश यादव, पत्रकार कृष्णदत्त दूबे, आनन्द शुक्ल, विनय पाठक, सुनील उपाध्याय, सोनू पांडेय,ग्राम प्रधान राम नरायन यादव सहित लोग मौजूद रहे।
About The Author
बस्ती । विधायक संजय प्रताप जायसवाल की पहल पर बहु प्रतिक्षित भानपुर तेनुआ असनहरा मार्ग…