यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ,उनके पालन की प्रतिबद्धता भी जरूरी-कुलदीप सिंह
बस्ती।यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ उसके पालन की प्रतिबद्धता भी जरूरी होता है,हम सब की जिम्मेवारी है कि प्रत्येक जनपदवासी नियमों का पूर्णतया पालन करें, इसके लिए उन्हें जागरूक किया जाय,यह विचार जिला प्रशिक्षण आयुक्त स्काउट एवं जनपदीय स्काउट शिक्षक कुलदीप सिंह ने व्यक्त किया,वह रमवापुर राजा पूर्व माध्यमिक एवं राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रमवापुर राजा के परिसर में जिलाधिकारी आशुतोष निरंजन के निर्देश के क्रम में चल रहे यातायात जागरूकता कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे,जागरूकता कार्यक्रम के अंतर्गत लोगों को यातायात नियमों की जानकारी देते हुये, उनके पालन के लिये शपथ भी दिलाई गई।
कार्यक्रम में प्रधानाध्यापक घनश्याम पाण्डेय,सत्य प्रकाश सिंह,पुरुषोत्तम द्विवेदी,मीनाक्षी मिश्रा,प्रियंका वर्मा,अजीत वर्मा,सरिता,प्रह्लाद, कमल आदि की सहभागिता रही।
About The Author
बस्ती।यातायात नियमों की जानकारी के साथ साथ उसके पालन की प्रतिबद्धता भी जरूरी होता…