मुंशी की रचनाओं में झलकता है किसानों का दर्द:राम सिंह पटेल

अपना दल एस ने बृहस्पतिवार को छितहा स्थित पार्टी के कैम्प कार्यालय पर महान साहित्यकार,स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, व किसानों के सच्चे हितैषी मुंशी प्रेमचंद की 84वीं पुण्यतिथि पर उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया।
गोष्टी को संबोधित करते हुए प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत सदस्य राम सिंह पटेल ने मुंशी प्रेमचंद को किसानों का मसीहा बताते हुए कहा कि गोदान,गबन,बलिदान,पूस की रात और रंगभूमि जैसे कई प्रसिद्ध रचनाओं में गांव गरीब किसानों के दर्द को मुंशीजी ने अपनी लेखनी से बड़ी ही खूबसूरती से समाज और सरकार तक पहुंचाने का कार्य किया,उनकी रचनाओं में किसानों की पीड़ा स्पष्ट रुप से देखी जा सकती है,उनकी रचनाओं में उल्लेखित किसानों की समस्याएं वर्तमान समय में भी सत्य साबित हो रही हैं।
जिला सचिव प्रमोद कुमार पाल ने कहा कि मुंशी प्रेमचंद जी ने अंग्रेजी हुकुमत के समय अपने नौकरी छोड़कर असहयोग आंदोलन में भी भाग लिया, मुंशी जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता है।
गोष्ठी की अध्यक्षता विधानसभा अध्यक्ष राजमणि पटेल व संचालन प्रताप निषाद ने किया। इस अवसर पर पवन वर्मा,राम जीत पटेल,राम कुमार पटेल,राज कुमार यादव,लाल बहादुर मौर्य,रवीन्द्र पटेल, राम तौल मौर्य,नीरज पटेल,दुर्गेश शर्मा,विकास पटवा,मो.रफीक,महेश कसौधन,अमित चौरसिया, अरविंद सोनकर,देव चौधरी,शिव कुमार चौधरी,संजय चौधरी आदि मौजूद रहे।
About The Author
अपना दल एस ने बृहस्पतिवार को छितहा स्थित पार्टी के कैम्प कार्यालय पर महान साहित्यकार,स्वतंत्रता…