मिशन शक्ति के तहत महिला हेल्प डेस्क का हुआ उदघाटन

– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कांफ्रेंस से किया संबोधित
कलवारी। थाना परिसर कलवारी में महिला हेल्प डेस्क का उदघाटन बहादुरपुर विकास खण्ड के ग्राम पंचायत कलवारी मुस्तहकम की प्रधान पुष्पा सिंह ने शुक्रवार को किया। उदघाटन सत्र को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कांफेंस के माध्यम से सम्बोधित किया। मुख्यमंत्री का सम्बोधन मुख्य अतिथि के अलावा थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी, राकेश मिश्र, राकेश कुमार तिवारी, दुर्विजय, अभिशेक सिंह प्रधान प्रतिनिधि संतोष उर्फ गुड्डू सिंह, महिला आरक्षी आशा गौड़, विजय लक्ष्मी, संयोगिता मौर्य, मेनिका चैहान, कविता, प्रतिभा मिश्र, पूनम पाठक, पिंकी यादव ने सुना। कार्यक्रम में महिला प्रधान, कर्मचारियों को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक हस्ताक्षरित द्वारा प्रशस्ति प्रत्र दिया गया। उदघाटन के बाद प्रधान को महिला आरक्षी आशा गौड़ ने अंग वस्त्र दिया।
About The Author
– मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने वर्चुअल कांफ्रेंस से किया संबोधित कलवारी। थाना परिसर कलवारी में…