मिथुन राशिवाले आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, कन्या राशि को मिलेगा पराक्रम का लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल

राशिफल 16 नवंबर: मिथुन राशिवाले आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, कन्या राशि को मिलेगा पराक्रम का लाभ, जानें अन्य राशियों का हाल
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
मोबाईल नंबर 9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं। शु्क्र कन्या राशि में हैं। सूर्य और बुध तुला राशि में हैं। चंद्रमा और केतु वृश्चिक राशि में हैं। धनु में गुरु, मकर में शनि और मीन राशि में मंगल का गोचर है। ग्रहों की स्थिति थोड़ी मध्यम है। पहले से ही शुक्र और सूर्य नीच के चल रहे थे। अब चंद्रमा भी नीच के हो गए हैं। मनोदशा पर थोड़ा प्रभाव पड़ सकता है। सकारात्मक उर्जा में कमी आ सकती है लेकिन मंगल के मार्गी होने के चलते ग्रहों की स्थिति में थोड़ा सुधार भी है।
राशिफल–
मेष-किसी परेशानी में आ सकते हैं। चोट लग सकती है। हल्की दुर्घटना की आशंका बन रही है। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। बस एक दो दिन की बात है। फिर आपकी और अच्छी स्थिति हो जाएगी। आपको चौतरफा लाभ होने लगेगा। थोड़ा बचकर चलें। सूर्यदेव को जल दें। लाल वस्तु पास रखें।
वृषभ-जीवनसाथी के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। कोई नया रोजगार या व्यापार मत शुरू करें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम की स्थिति अच्छी है। व्यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं लेकिन कोई रिस्क न लें। लाल वस्तु का दान करें।
मिथुन-शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे। स्वास्थ्य अच्छा है। प्रेम की स्थिति मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। स्वास्थ्य मध्यम है। रुकावटें दूर हो रही हैं। बजरंग बली के मंदिर में कोई भी लाल वस्तु अर्पित करें। हरी वस्तु पास रखें।
कर्क-लग्नेश के नीच के होने की वजह से थोड़ी समस्या हो सकती है। स्वास्थ्य में समस्या हो सकती है। मानसिक स्थिति खासकर थोड़ी परेशानी में रहेगी। प्रेम और व्यापार की स्थिति पहले से काफी बेहतर हो चुकी है लेकिन भावनाओं में आकर कुछ लड़ाई-झगड़ा कर सकते हैं। एक-दो दिन थोड़ी सावधानी बरतें। बजरंग बली की शरण में बने रहें। बजरंग बाण का पाठ करें।
सिंह-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर अभी रोक लगाएं। मां के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। घरेलू मामले को बहुत शांत चित्त होकर निपटाएं। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक क्षेत्र में आप ठीक चल रहे हैं।
कन्या-पराक्रमी बने हुए हैं। पराक्रम आपको बहुत आगे तक ले जाएगा। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से कुछ नए आयाम आ सकते हैं। मसूर की दाल किसी गरीब को दान करना या किसी मवेशी को खिलाफ बेहतर रहेगा।
तुला-गंदी भाषा के प्रयोग से बचें। वाणी पर नियंत्रण रखें। अच्छी भाषा और नपा-तुला बोलें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। हनुमान चालीसा का पाठ करें और शनिदेव की अराधना करते रहें।
वृश्चिक-भाग्यवश कुछ काम बन सकता है लेकिन मानसिक चंचलता के चलते बहुत अच्छी स्थिति नहीं कही जाएगी। नियंत्रण कर लेते हैं तो बहुत अच्छा रहेगा। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापार भी सही चलने लगा है। कोई समस्या नहीं दिख रही है। पीली वस्तु पास रखें। भगवान शिव का जलाभिषेक करें।
धनु-चिंतित बने रहेंगे। अप्रत्याशित घटनाओं को लेकर मन थोड़ा परेशान रहेगा। धैर्य के साथ चलें। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से अब रास्ते बनने लगे हैं। अच्छा हो जाएगा सब कुछ। केसर का तिलक लगाएं। लाल वस्तु पास रखें।
मकर-आर्थिक मामले सुलझेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम मध्यम से बेहतर और व्यवसायिक दृष्टिकोण से धीरे-धीरे आगे बढ़ने लगे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
कुंभ-व्यवसायिक स्थिति सुदृढ़ होगी। कोर्ट कचहरी में विजय के संकेत हैं। सीने में विकार की आशंका है। पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। स्वास्थ्य मध्यम, व्यापार और प्रेम सही दिशा में चल रहा है। गणेश जी की वंदना करते रहें।
मीन-भाग्यवश कुछ अच्छा हो सकता है। प्रेम भाग्योदय का कारण बन सकता है। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। भगवान शिव का जलाभिषेक करें और अच्छा होगा।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 16 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि :
प्रतिपदा 07:09:10
द्वितीया 27:59:24
? नक्षत्र अनुराधा 14:37:36
? करण :
बव 07:09:10
बालव 17:31:06
? पक्ष शुक्ल
? योग अतिगंड 19:10:01
? वार सोमवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:44:52
? चन्द्रोदय 07:44:00
? चन्द्र राशि वृश्चिक
? सूर्यास्त 17:26:50
? चन्द्रास्त 18:32:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:41:57
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत कार्तिक
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:44:28 – 12:27:15
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
12:27:15 – 13:10:03
14:35:39 – 15:18:27
? कंटक 08:53:16 – 09:36:04
? यमघण्ट 11:44:28 – 12:27:15
? राहु काल 08:05:07 – 09:25:22
? कुलिक 14:35:39 – 15:18:27
? कालवेला या अर्द्धयाम 10:18:52 – 11:01:40
? यमगण्ड 10:45:37 – 12:05:51
? गुलिक काल 13:26:06 – 14:46:21
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पूर्व
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? वृषभ, मिथुन, कन्या, वृश्चिक, मकर, कुम्भ
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
राशिफल 16 नवंबर: मिथुन राशिवाले आज शत्रुओं पर भारी पड़ेंगे, कन्या राशि को मिलेगा पराक्रम…