मार्च निकाल सीओ एसओ ने यातायात नियमो के प्रति किया जागरूक

कलवारी। यातायात नियमो के प्रति लोगो को जागरूक करने लिए रविवार को सीओ कलवारी अनिल कुमार सिंह व थानाध्यक्ष विन्देश्वरी मणि त्रिपाठी ने बाइक मार्च निकाला। मार्च थाना परिसर से निकल कर अगौना, गायघाट होते हुए कुसौरा तक गया। मार्च के दौरान सभी चैराहो पर सीओ ने लोगो को यातायात नियमो के बारे में बताते हुए कहा कि बाइक चलाते समय चालक व सवारी दोनो को अनिवार्य रूप से हेल्मेट पहनना चाहिए। जिससे दुर्घटना होने की स्थित में जान जाने की सम्भावना न बराबर होती है। चार पहिया वाहनो में चालक तथा बैठने वालो सीट बेल्ट लगाना चाहिए। इसके अलावा सभी प्रकार के वाहन चालको को सीट बेल्ट लगाना चाहिए। सड़क दुर्घटना में प्रति वर्श हजारो जाने जाती है। इसको यातायात के नियमो का पालन कर कम किया जा सकता है। थानाध्यक्ष ने सभी को कोविड के नियमो का पालन करने का अपील किया।
About The Author
कलवारी। यातायात नियमो के प्रति लोगो को जागरूक करने लिए रविवार को सीओ कलवारी अनिल…