मरी माता मंदिर निर्माण को लेकर ग्राम प्रधान अभिषेक पाण्डेय की चौतरफा हो रही है सराहना

कलवारी, बस्ती। ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग के पाऊं गांव स्थित मरी माता का स्थान करीब 100 वर्षों से उपेक्षित था। मिट्टी के पिंड के पास घास फूस जमा होने और गांव के बाहर सीवान में माता का स्थान होने के कारण कम ही लोग पूजा अर्चना हेतु जा पाते थे। क्षेत्रवासियों की समस्या को देखते हुए ग्राम प्रधान अभिषेक पाण्डेय ने माता के स्थान के आस पास साफ सफाई कराकर भव्य मंदिर निर्माण करा दिया। शनिवार को हर्षोल्लास और वैदिक मंत्रोचार के साथ तीन दिवसीय विधिवत पूजा अर्चना के साथ विशाल भण्डारा का आयोजन हुआ।
भण्डारे में हजारों की संख्या में पहुंचे क्षेत्रीय श्रद्धालुओं ने ग्राम प्रधान के इस धार्मिक कार्य को लेकर मुक्त कंठ से सराहना की। और आशीर्वाद दिया। इसके पूर्व भी ग्राम प्रधान ने अपने ग्राम पंचायत में आमजन से जुड़े दर्जनों सराहनीय कार्य करा चुके हैं।
भंडारे में मुख्य रूप से दिनेश शुक्ला, कृष्णा शुक्ला, पुनीत शुक्ला, श्यामसुंदर दूबे, काशीनाथ दूबे, अम्बिका दूबे कुंदन दूबे, गोपाल दूबे, सच्चिदानंद त्रिपाठी, राघवेंद्र शुक्ला, संगम सोनी, राघवेंद्र दूबे, नन्ना पंडित आदि ने भी योगदान किया।
About The Author
कलवारी, बस्ती। ऐतिहासिक राम जानकी मार्ग के पाऊं गांव स्थित मरी माता का स्थान करीब…