मजिस्ट्रेट की जांच में खुले मिले केंद्र, लेकिन नहीं हुई है खरीद
कप्तानगंज बस्ती, प्रशासन की ओर से बनाए गए धान क्रय केंद्र का स्थलीय सत्यापन न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय सिंह ने बुधवार को किया। मौके से पांचों क्रय केंद्र खुले मिले लेकिन किसी भी केंद्र पर अभी तक खरीद नहीं शुरू हो पाई है। केंद्र प्रभारियों का कहना था कि अभी किसान धान बेचने के लिए ही नहीं आए।
बताते चलें कप्तानगंज इलाके में खाद्य विभाग की ओर से बनाए गए एफसीआई गोदाम के अलावा अन्य चार क्रय केंद्र बनाए गए हैं। जिसमें महाराजगंज, फरेंदा सेगर, महुआ लखनपुर, विशुनपुरा सहित अन्य धान क्रय केंद्र हैं। सूत्रों की माने तो सभी केंद्रों का संचालन कागजो में हो रहा है। लेकिन हकीकत में कुछ केन्द्र नहीं खुल रहे हैं। जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को न्यायिक मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह के स्थलीय सत्यापन की सूचना पर केंद्र तो खुले रहे लेकिन किसी भी केंद्र पर एक भी दाने धान की खरीद नहीं हो पाई थी। मजिस्ट्रेट की निरीक्षण में केंद्र प्रभारी व स्टाफ मौके पर मौजूद मिले। केंद्रों पर पंखा, सेनीटाइजर, दरी व किसानों के बैठने के लिए समुचित व्यवस्था मौजूद रही। न्यायिक मजिस्ट्रेट/खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज विनय कुमार सिंह ने बताया की सभी संचालित क्रय केंद्र प्रभारियों को सख्त निर्देश दिया गया है कि प्रतिदिन समय से केंद्र खुलने चाहिए केंद्रों का औचक निरीक्षण भी किया जाएगा अगर कमियां मिली तो कार्यवाही तय है।देर शाम कप्तान गंज एफसीआई पर एक किसान धान बेचने पहुंचा और धान खरीदी शुरू हुई।
About The Author
कप्तानगंज बस्ती, प्रशासन की ओर से बनाए गए धान क्रय केंद्र का स्थलीय सत्यापन…