भिखारीपुर में बिहार के मजदूरों पर रोटी का संकट, क्षेत्रीय विधायक नें लिया संज्ञान, पहुंचाई राहत सामग्री

गायघाट, बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में लॉकडाउन में फसे बिहार के सीवान जिले के पच्चीस मजदूरों के समक्ष रोटी का संकट खड़ा हो गया।लॉकडाउन के कारण काम न मिलने की दशा में यह मजदूर भुखमरी के कगार पर पहुंच गए थे। सूचना मिलने पर महादेवा विधायक रवि सोनकर ने मजदूरों के लिए खाद्य सामग्री भेजकर कार्यकर्ताओं के हाथों वितरित कराया। और भेजे संदेश में जनता से सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील भी किया।
महादेवा विधान में प्रधानमंत्री सड़क योजनान्तर्गत राम-जानकी मार्ग मनौवा तिराहे से भिखारीपुर होते हुए मिर्ज़ापुर तक पीडब्ल्यूडी के द्वारा सड़क निर्माण कार्य चल रहा था। जिसमें बिहार प्रदेश के सीवान जिले के 25 मजदूर लॉकडाउन होने के कारण घर वापसी नहीं जा सके थे। बेरोजगार मजदूरों की व्यथा सुन महादेवा विधान सभा के विधायक रवि सोनकर का मन द्रवित हो उठा। उन्होंने तत्काल भाजपा आइ टी सेल विधानसभा महादेवा के प्रभारी रवि कुमार पाण्डेय के हाथों राहत सामग्री/खाद्य सामग्री विदेशी, कारी देवी, नंदलाल, आशा देवी, कईलदीन, मनीती देवी, राम कलेश, फूल चन्द्र, सालू सहित 25 मजदूरो में वितरित कराया।
भाजपा नेता रवि कुमार पाण्डेय ने लोगों से कोरोना महामारी को हराने में अपना सहयोग देने और सामाजिक दूरी बनाये रखने की अपील की। साथ ही खाद्य सामग्री वितरण करने में भरपूर सहयोग करने मस्तराम राजभर सहित सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
About The Author
गायघाट, बस्ती। बस्ती जिले के कलवारी क्षेत्र में लॉकडाउन में फसे बिहार के सीवान जिले…