भारतीय जनता पार्टी द्वारा आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का समापन

कप्तानगंज, बस्ती। मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों ने 18 अक्टूबर व 19 अक्टूबर को कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षित करने के लिए मां गायत्री इंटर कॉलेज के सभागार में कार्यक्रम आयोजित किया गया।भाजपा पदाधिकारियों ने कार्यक्रम में अपने विचार रखे। भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष महेश शुक्ला ने भाजपा का इतिहास एवं विकास पर चर्चा किया। राजेंद्र नाथ तिवारी ने हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में हमारी भूमिका सहित पिछले 06 वर्षों में अन्त्योदय प्रयास विषय पर प्रकाश डाला,
यशकांत सिंह ने प्रदेश सरकार की उपलब्धियों व हमारा विचार विषय पर अपनी बात रखी।इन्द्रवास सिंह ने सुरक्षा,सामर्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत सहित अन्य बिंदुओं पर विचार रखते हुए नारी शक्ति, नारी सशक्तिकरण,बेटियों की सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। राम सिंगार ओझा ने भारत में आये बदलाव एवं हमारा दायित्व व व्यक्ति का विकास शीर्षक पर चर्चा की
प्रेरक मिश्र ने आपके वैचारिक मुख्य धारा, हमारी विचारधारा व शोसल मीडिया का उपयोग संबंधी जानकारी दी।
कार्यक्रम के दूसरे दिन पार्टी पदाधिकारियों ने अपने विचार रखे।इस दौरान भाजपा नेता विवेकानंद मिश्र,सुखराम गौड़,भाजपा मंडल अध्यक्ष मोहन मोदनवाल, पीताम्बर पाण्डेय, शिव बहादुर मौर्य सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
About The Author
कप्तानगंज, बस्ती। मां गायत्री इंटर कॉलेज कप्तानगंज में भारतीय जनता पार्टी द्वारा दो दिवसीय…