भाजपा मंडल कुदरहा पदाधिकारियों को दो दिवसीय प्रशिक्षण सम्पन्न

कुदरहा, बस्ती। जिले के विकास क्षेत्र कुदरहा में भाजपा मंडल कुदरहा पदाधिकारियों का दो दिवसीय कार्यशाला का समापन मंगलवार को हुआ। कार्यक्रम का संचालन पूर्व मण्डल अध्यक्ष मनीष त्रिपाठी ने किया।
इस दौरान पहुंचे भाजपा जिला आईटी प्रमुख श्रुति अग्रहरि नें मण्डल प्रशिक्षण शिविर में भाजपा शीर्ष नेतृत्व के निर्देशानुसार प्रदेश भाजपा सरकार की उपलब्धियां विषय पर विस्तार से अपना विचार रखा।
वहीं प्रशिक्षण शिविर में पहुंचे पूर्व जिला उपाध्यक्ष अश्वनी उपाध्याय ने भाजपा का इतिहास एवं विकास व आज के भारत की वैचारिक मुख्यधारा हमारी विचारधारा विषय पर उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों का मार्गदर्शन किया।
प्रशिक्षण शिविर में रशीद अहमद, प्रेम नारायण, पंकज शुक्ला, अयोध्या सिंह, त्रिलोकी दूबे, राजकुमार यादव, बिंदेश्वरी मनी मिश्रा, सुनील कुमार, गंगा राम मिश्रा, श्रीराम यादव, संजय चौधरी, प्रेम चन्द्र गुप्ता आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
कुदरहा, बस्ती। जिले के विकास क्षेत्र कुदरहा में भाजपा मंडल कुदरहा पदाधिकारियों का दो…