भाजपा कलवारी मंडल पदाधिकारियों का दो दिवसीय कार्यशाला का हुआ शुभारम्भ

कलवारी, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पड़री में बुद्धवार को भाजपा कलवारी मंडल के पदाधिकरियों का दो दिवसीय कार्यशाला का शुभारम्भ हुआ। आयोजित कार्यशाला की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष प्रेम प्रकाश चौधरी नें किया। संचालन रामतौल शुक्ल नें किया।
इस दौरान मुख्यवक्ता के रूप में पहुंचे भाजपा जिला आईटी प्रमुख श्रुति अग्रहरि नें सोशल मीडिया की उपयोगिता विषय पर अपने विचार रखते हुए विभिन्न शोशल साइटों के बारे में और उनकी उपयोगिता पर विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यशाला के दौरान युवा भाजपा नेता शैलेन्द्र दूबे, अशोक मिश्र, विजय श्याम पाण्डेय, आदित्य मिश्र, अजय ओझा, अर्चना ओझा, दिलीप शर्मा, दिनेश पाण्डेय, विजय प्रताप सिंह, सुनील अग्रहरि, संतोष सिंह, कृष्ण कुमार शुक्ल, करुणा निधि पाण्डेय, अखिलेश कुमार सिंह, राकेश दूबे, संजय चौरसिया, लल्लू गिरी, मातिवर प्रसाद, रवि प्रकाश उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी उपस्थित रहे।
About The Author
कलवारी, बस्ती। बहादुरपुर विकास क्षेत्र के पड़री में बुद्धवार को भाजपा कलवारी मंडल के पदाधिकरियों…