बस्ती का मिनी स्टीडियम साबित होगा बिहरा का खेल मैदान

ग्राम पंचायत की ओर से 14 बीघे से अधिक जमीन में बन रहा खेल मैदान
शासन की ओर से खेल मैदान बनने का हुआ था चयन
11 लाख रुपए तक हो चुकी है स्वीकृति, चल रहा है कार्य
तकरीबन 22 लाख रुपए लागत से बन कर तैयार होगा मिनी स्टीडियम
प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट की देख रेख मे बन रहा खेल मैदान
क्रिकेट ग्राउंड के अलावा खेल के पांच कारपोरेट पिच बनाने की चल रही तैयारी
कप्तानगंज बस्ती, कप्तानगंज के बिहरा में बन रहा खेल मैदान बस्ती जिले का मिनी स्टेडियम साबित होता दिख रहा है। जिसका लाभ इलाके के हजारों युवाओं को मिलेगा जिससे निकल कर सेना सहित अन्य विभागों में कामयाबी हासिल करेंगे।जिसकी तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी है। उच्चाधिकारियों की देखरेख में इस खेल मैदान में क्रिकेट के अलावा पांच अन्य खेलों के कारपोरेट बनाने की तैयारी चल रही है।
शासन की ओर से ग्रामीण अंचल में खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य जनपद के प्रत्येक विकासखंड में 2 ग्राम पंचायतों का चयन खेल मैदान के रूप में हुआ था। उच्चाधिकारियों की देखरेख में चयनित ग्राम पंचायत स्तर पर खेल मैदान का निर्माण शुरू हुआ जिसमें कप्तानगंज विकासखंड के 2 ग्राम पंचायत बिहरा का नाम भी शामिल था। ग्राम प्रधान प्रतिनिधि राजेंद्र चौधरी व सचिव शेषराम दिवाकर के पहल पर राजस्व विभाग की ओर से औद्योगिक विकास इंटर कॉलेज बिहार बाजार के बगल 14 बीघे से अधिक सरकारी जमीन का चिन्हांकन खेल मैदान के लिए हुआ। और प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट/प्रभारी खंड विकास अधिकारी विनय कुमार सिंह की देखरेख में खेल मैदान बनने की तैयारी शुरू हुई। जिसे जिम्मेदार कप्तानगंज विकास खण्ड का ड्रीम प्रोजेक्ट मानकर चल रहे हैं। जिसमे तकरीबन 22 लाख रुपए लागत भी लगेगी। मौजूदा समय में 11 लाख रुपए स्वीकृत से खेल मैदान पर युद्ध स्तर पर कार्य चल रहा है।जो खेल मैदान बस्ती का मिनी स्टेडियम साबित हो सकता है। जिस की गुणवत्ता को लेकर प्रशिछु मजिस्ट्रेट खुद गंभीर दिख रहे हैं और तैयार हो रहे खेल मैदान के कार्यों की अध्र्य विकास कार्यों के साथ समीक्षा और स्थलीय निरीक्षण भी कर चुके हैं।
बिना संसाधन के भी सेना व पुलिस में हैं दर्जनों युवा
कप्तानगंज के बिहरा में बन रहे खेल मैदान की खाली पडी जमीन से बिना संसाधन के कई दर्जन युवा सेना व पुलिस में भर्ती हो चुके हैं। और सुबह शाम उक्त जमीन युवाओं से गुलजार रहती थी। शासन की पहल पर सरकारी जमीन को खेल मैदान के रूप में चिन्हित कर खेल को बढ़ावा देने के उद्देश्य से संसाधनों से लैस करने की तैयारी चल रही है। जिसका लाभ युवा भरपूर उठाएंगे।
क्रिकेट सहित 5 खेल के कारपोरेट पिच बनाने की है तैयारी–
कप्तानगंज के बिहरा के निर्माणाधीन खेल मैदान .मिनी स्टेडियम. में क्रिकेट के पिच के अलावा बैडमिंटन, वॉलीबॉल, झूला, दौड़, ओपेन जिम सहित खेल के 5 कारपोरेट पिच बनाने की तैयारी चल रही है। जिसके कार्य का खाका तैयार कर उसे जिम्मेदार अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
कप्तानगंज के बिहरा में बन रहे खेल मैदान मिनी स्टेडियम के बारे में प्रशिक्षु मजिस्ट्रेट/प्रभारी खंड विकास अधिकारी कप्तानगंज विनय कुमार सिंह की माने तो प्रधान और सचिव के बेहतर प्रयास से बन रहा खेल मैदान युवाओं के बेहतर भविष्य का मार्ग प्रशस्त करेगा। जिससे क्षेत्र के युवाओं को बेहतर लाभ होगा।
About The Author
ग्राम पंचायत की ओर से 14 बीघे से अधिक जमीन में बन रहा खेल मैदान…