बस्ती:सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

Google News
बस्ती:सपा संरक्षक मुलायम सिंह यादव का पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया जन्मदिन

बस्ती।समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान,मरीज़ो में फल वितरण सहित पार्टी कार्यालय में केक काटकर मनाया।
इस मौके समाजवादी नेताओं ने मुलायम सिंह यादव के लम्बी उम्र की कामना की।
पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी ने कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि नेता जी का जीवन सदैव गरीबों,असहाय,मज़लूमों के लिये समर्पित रहा। हम सभी पार्टी कार्यकर्ता उसी विचार से आगे बढ़ेंगें और गरीब मज़लूमों की आवाज़ बनकर उनके हक़ के लिये संघर्ष करते रहेंगें।


सपा जिलाध्यक्ष महेंद्र नाथ यादव ने कहा कि मुलायम सिंह सादगी,संघर्ष और जनसेवा की मिसाल हैं। उनके दिखाए मार्ग पर चलकर पार्टी जनहित में कार्य कर रहे हैं। पार्टी संरक्षक ने मुख्यमंत्री रहते हुए उन लोगों की आवाज उठाई, जिनकी सुनवाई कहीं नहीं होती थी। उनके सिद्धांतों से हम सभी को प्रेरणा मिलती है।
लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद ने मुलायम सिंह यादव को जन्मदिन की बधाई दी।उन्होंने कहा की हम नेता जी के जीवन से प्रेरित है उनकी विचारधारा को लोगों तक पहुंचाने का काम करते रहेंगें। हम सभी कार्यकर्ता उनकी लम्बी उम्र की कामना करते है।
कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री राम प्रसाद चौधरी, पूर्व विधायक दूध राम, जिलाध्यक्ष महेन्द्र नाथ यादव, लोहिया वाहिनी जिलाध्यक्ष मोहम्मद जावेद, नगर अध्यक्ष अब्दुल मोईन रामललीत चौधरी ,पूर्व विधायक नंदू चौधरी, पूर्व विधायक राजेंद्र चौधरी, यूवजनसभा से अभिषेक उपाध्याय,अरविंद सोनकर कोषाध्यक्ष, विधानसभा अध्यक्ष सलीम,मोहम्मद यूनुस ,भोला पांडे, सफीक अंसारी, अब्दुल रहमान, बबलू निषाद रौनक उपाध्याय,मोहम्मद हारिश, सुशील यादव समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Tags:

About The Author

Google News

बस्ती।समाजवादी पार्टी संरक्षक मुलायम सिंह यादव का 82वां जन्मदिन पर समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान