फोरलेन पर भाई की बाइक से गिरकर विवाहित बहन की मौत
On

छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर भाई की बाइक से गिरकर विवाहित बहन की मौत हो गयी। हादसा राम जानकी तिराहे पर बनाये गए स्पीड ब्रेकर पर शनिवार देर शाम की है। महिला के सिर में गंभीर चोट लग गयी थी।
थाना क्षेत्र के पुरेवेद गांव निवासी सावित्री पत्नी शिवकुमार उम्र 32 वर्ष की सड़क हादसे में रविवार को मौत हो गई। शनिवार को अपने मायके छावनी थाना क्षेत्र के उदयपुर गांव से भाई पिंटू के साथ बहन अपने ससुराल पुरेवेद गांव आ रही थी। छावनी के राम जानकी तिराहा पर बनाये गए स्पीड ब्रेकर पर बाइक से गिरकर सावित्री घायल हो गयी थी। परिजन उसे लेकर सीएचसी विक्रमजोत ले गए, जहां से रेफर कर मेडिकल कॉलेज लखनऊ ले जा रहे थे, लखनऊ पहुचने पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
Tags:
About The Author
छावनी थाना क्षेत्र में फोरलेन पर भाई की बाइक से गिरकर विवाहित बहन की…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...