प्रधानमंत्री सहायता कोष में भाजयुमों के अभिनव नें जमा कराया धन

बस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये मरीजों के इलाज और संसाधन में धन की कमी न होने पाये इस उद्देश्य से प्रधानमंत्री सहायता कोष में आर्थिक सहायता दिये जाने का क्रम बस्ती जिले में जारी है। भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य अभिनव उपाध्याय ने भाजपा के 40 वें स्थापना दिवस पर 40 लोगों से प्रधानमंत्री राहत कोष में 22 हजार 209 रूपए जमा कराया।
इस दौरान अभिनव उपाध्याय ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी व भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने आवाहन किया है कि भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रधानमंत्री राहत कोष में धन जमा करायें। बताया कि इस सहायता राशि में प्रमुख रूप से रवि कुमार पाण्डेय, समीर चौधरी, ज्ञानेंद्र शुक्ल, रामशंकर पाण्डेय, अतुल चौधरी, पंकज चौधरी, हरिओम मिश्र, सत्यम तुलस्यान, डॉ अभिनव उपाध्याय, श्रीमती पद्मजा उपाध्याय, रितिका उपाध्याय, परवीन उपाध्याय, चाँदनी त्रिपाठी, सुधीर पाल, प्रिंस सक्सेना, आलोक पांडेय, सर्वेश पाण्डेय, अभिषेक गुप्ता, पवन कुमार, सर्वज्ञ मणि त्रिपाठी आदि ने योगदान दिया है।
About The Author
बस्ती। कोरोना वायरस संक्रमण को देखते हुये मरीजों के इलाज और संसाधन में धन की…