प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना के पदाधिकारियों ने की बैठक

कप्तानगंज,बस्ती। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सोमवार को जनपद के विकास भवन मे अनुसूचित जाति,अनुसूचित जनजाति प्रभाग की संयुक्त बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष राजेश पाण्डेय ने किया।
कार्यक्रम का संचालन बाबूराम भारती जिलाध्यक्ष SC,ST प्रभाग व कप्तानगंज विधान सभा अध्यक्ष/जिला महामंत्री अनिल उपाध्याय ने किया। बैठक में सेक्टर स्तर पर सेक्टर अध्यक्ष बनाने पर विचार किया गया।
इस दौरान मुख्य रूप से दीनानाथ भारती,गया प्रसाद अग्रहरी,विजय कुमार अग्रहरी,धर्मपाल सिंह,शोभामणि त्रिपाठी, किशन कुमार,रमेश चंद्र त्रिपाठी,राम आशीष गुप्ता, राम सुरेश,रामअवतार भारती,अमित कुमार,विनोद कुमार,जोखन तिवारी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सहित प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
About The Author
कप्तानगंज,बस्ती। प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु सोमवार को जनपद के विकास भवन…