प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों लिए नजीर बनी महिमा सिंह ग्राम प्रधान दुबौलिया

Google News
प्रदेश भर की ग्राम पंचायतों लिए नजीर बनी महिमा सिंह ग्राम प्रधान दुबौलिया

 

बस्ती। सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और विकास की सोच अगर मन में हो तो कोई भी कार्य असम्भव नही है। ऐसा ही एक नाम है महिमा सिंह का, जो दुबौलिया विकास खंड के दुबौलिया ग्राम पंचायत की प्रधान हैं। गांव में कराए गए विकास कार्यों के चलते उन्हें मुख्यमंत्री पुरस्कार से नवाजा गया है। इसके तहत उनकी ग्राम पंचायत को पांच लाख रुपये का ईनाम मिला है। आइए देखते और जानते हैं उनकी ग्राम पंचायत का हाल…

यह भी पढ़ें: कागज पर शिव के रंग...मन मोह लेगी चन्द्र प्रकाश की कलाकारी

शासन द्वारा संचालित महिला सशक्तिकरण अभियान के अन्तर्गत महिला ग्राम प्रधानों द्वारा अपने गां के विकास के लिए प्रभावी ढंग से योजनाओं को लागू किया जाता है। महिलाओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय अधिकार मिलने से गांव की सूरत बदल सकती है। इस कड़ी में ग्राम प्रधान महिमा सिंह के नेतृत्व में ग्राम पंचायत दुबौलिया में विकास कार्यों का सफल संचालन किया जा रहा है। ग्राम पंचायत में कराए गए विकास कार्यों के लिए उनको मुख्यमंत्री पुरस्कार रुपया 5,00,000 लाख से सम्मानित भी किया गया है। इस धनराशि से भी गांव के विकास कार्य को आगे बढ़ाया जा रहा है।

ग्राम पंचायत में ग्राम प्रधान द्वारा लगभग 400 शौचालयों का निर्माण कराते हुए ग्राम पंचायत को खुले में शौच से मुक्त कराया गया है। ग्राम पंचायत को निर्मल बनाने के लिए ग्राम पंचायत को ठोस एवं तरल कचरे से मुक्त करने के लिए लगभग 97 सोख्ता गड्ढे, 66 घूर गड्ढे और 57 कचरा गड्ढों का निर्माण कराया गया है। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में 57 सोलर लाइट लगवायी गई है, जिससे पूरा ग्राम पंचायत विद्युत ना रहने पर भी प्रकाशमान रहता है।

ग्राम पंचायत के अच्छे कार्यों के लिए मुख्यमंत्री पुरस्कार में प्राप्त धनराशि पांच लाख रुपये से ग्राम पंचायत द्वारा ग्राम पंचायत के आय सृजन के लिए एक आरओ प्लांट लगवाया गया है, जिससे वित्तीय वर्ष 2019-20 में ग्राम पंचायत को 53 हजार रुपये की आय हुई। ग्राम प्रधान को अनुमान है कि वित्तीय वर्ष 2020-21 में कुल लगभग एक लाख चालीस हजार रुपये की आय होगी।

ग्राम प्रधान के कार्यकाल में 103 आवास विहीन लोगों को प्रधानमंत्री आवास दिलाने में सहायता की गई। ग्राम पंचायत में कुल 16 स्वयं सहायता समूह सक्रिय हैं, जिनमें से 8 को रिवाल्विंग फंड की सुविधा भी प्राप्त हुई। आय सृजन के अन्य स्रोतों का विकास करते हुए ग्राम पंचायत में तीन अल्पआय के बकरी पालकों के लिए बकरी शेड तथा 17 पशुपालकों के लिए पशु शेड बनवाया गया है।

Tags:

About The Author

  बस्ती। सरकारी योजनाओं का सही क्रियान्वयन और विकास की सोच अगर मन में हो…

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान