पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने किया लालगंज थाने का औचक निरीक्षण

लालगंज से बेंचूलाल अग्रहरि की रिपोर्ट
लालगंज, बस्ती। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय ने लालगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने थाना परिसर की साफ सफाई, महिला हेल्प डेस्क, सीसीटीएनएस रूम, बंदी गृह व पुलिसकर्मियों के रहने वाले बैरकों का जायजा लेने के बाद कार्यालय अभिलेख खंगाला और कमियों को दूर करने की हिदायत दी।
पुलिस महानिरीक्षक ने शुक्रवार की शाम 4 बजे लालगंज थाना पहुंचकर थाना परिसर में लम्बे समय से पड़ी गाड़ियों को नीलाम कराने व परिसर के चारों तरफ बाउंड्री वाल बनवाने का निर्देश दिया। पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधरोपण कर परिसर को स्वच्छ बनाए रखने तथा पुलिसकर्मियों के आवास में लगे जाले की सफाई करने का आदेश दिया। कई महीनों से खराब पड़े सीसीटीवी कैमरे व बंदी गृह की खिड़की पर बारीक जाली लगवाने के लिए प्रभारी निरीक्षक ब्रह्मा गौंड़ को निर्देशित किया। साथ ही महिला आरक्षी रेखा सिंह से महिला हेल्प डेस्क पर आने वाली शिकायतें व उसके निस्तारण की प्रगति के बारे में जानकारी ली।
उन्होंने सीसीटीएनएस में तैनात कम्प्यूटर आपरेटर से कनेक्टिविटी की उपलब्धता के बारे में पूछताछ किया। अंत में थाना कार्यालय में पहुंचकर मालखाना, अपराध, त्यौहार रजिस्टर सहित अन्य अभिलेखों का निरीक्षण किया।
About The Author
लालगंज से बेंचूलाल अग्रहरि की रिपोर्ट लालगंज, बस्ती। शुक्रवार को पुलिस महानिरीक्षक अनिल कुमार राय…