पांऊ में अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार दो घायल
On

कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के पाँऊ में राम जानकी मार्ग पर रविवार रात करीब साढ़े नौ बजे अज्ञात वाहन की टक्कर से एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
सूचना पर पहुंचे कुदरहा चौकी इंचार्ज योगेश सिंह मय टीम व कलवारी थानाध्यक्ष बिंदेश्वरीमणि त्रिपाठी ने घायल दोनों युवकों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी कुदरहा भिजवाया। जहां हालत नाजुक देख दोनो यवकों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घायल दोनों युवक दुबौलिया थाना क्षेत्र के हरिपालपुर गांव निवासी बताए जा रहे हैं। दोनों युवक पकड़ी से बारात जा रहे थे।
Tags:
About The Author
कलवारी। कलवारी थाना क्षेत्र के पाँऊ में राम जानकी मार्ग पर रविवार रात करीब…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...