नाबालिग ने गांव के युवक पर लगाया दुष्कर्म का आरोप

गायघाट, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक से दुष्कर्म का करने का मामला प्रकाश में आया है। घटना को अंजाम देने वाला गांव का ही एक व्यक्ति है। जिससे ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है।
शनिवार की शाम पांच बजे कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में घर के लोग खेत में काम करने गए थे। घर में लड़की अकेले थी। किसी काम से बाहर जा रहे लड़की के भाई का मोबाइल घर पर छूट गया था। भाई वापस लौट कर मोबाइल लेने वह घर पहुंचा तो देखा कि घर का दरवाजा अंदर से बंद है। घर का दरवाजा खटखटाने पर गांव का ही एक युवक अंदर से दरवाजा खोला और धक्का देकर भाग निकला। लड़की के घरवालों की सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले का बारीकी से जांच किया। पीड़ित लड़की ने गांव के युवक पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है।
इस संबंध में थानाध्यक्ष कलवारी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि अभी तहरीर नहीं मिली है। जांच की जा रही है। आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर विधिक कार्यवाही की जाएगी।
About The Author
गायघाट, बस्ती। कलवारी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिक से दुष्कर्म का करने का…