राष्ट्रपिता महात्मा गॉधी व लाल बहादुर शास्त्री जी की मनाई गई जयन्ती
कलवारी। कलवारी इलाके में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी जयन्ती मनाई गई। जयन्ती पर पौध रोपड़ भी किया गया। झिनकू लाल त्रिवेनी राम चौधरी इंटर काजेल कलवारी में प्रधानाचार्य आज्ञाराम चौधरी, चौधरी त्रिवेनी राम बालिका इण्टर कालेज कलवारी में प्रधानाचार्या प्रतिमा चौधरी, राम आसरे चौधरी किसान इंटर कालेज तिघरा प्रवन्धक राम गुलाम चौधरी, आचार्य राम चन्द्र शुक्ल बालिका इंटर कालेज अगौना में डॉ केपी मिश्र, सुधा गर्ल्स एकेडमी सवई परसन में डॉ अजय यादव, राम दास उदय प्रताप ओद्यौगिक इण्टर कालेज भटपुरवा में प्रधानाचार्य विद्याधर वर्मा ने ध्वजा रोहण कर राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी जयन्ती मनाई गई। विद्यालयों में ध्वजा रोहण के साथ रापष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प आर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला गया। इस मौके पर विद्यालयों के शिक्षक मौजूद रहे।
About The Author
कलवारी। कलवारी इलाके में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी व लाल बहादुर शास्त्री जी जयन्ती मनाई…