धनतेरस पर मकर राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, कुंभ राशि के जातकों का रूका हुआ चल पड़ेगा काम, जानिए अन्य राशियों का हाल

राशिफल 13 नवंबर: धनतेरस पर मकर राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, कुंभ राशि के जातकों का रूका हुआ चल पड़ेगा काम, जानिए अन्य राशियों का हाल
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
संपर्क सूत्र नंबर.9628203064.8948895542
ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं।शुक्र और चंद्रमा कन्या राशि में हैं। तुला राशि में सूर्य और बुध हैं। वृश्चिक राशि में केतु, धनु में गुरु, शनि मकर राशि में हैं और मंगल मीन राशि में गोचर में चल रहे हैं। मंगल वक्री हैं। शुक्र और सूर्य नीच के हैं। गुरु और शनि स्वग्रही हैं। गुरु और शनि शुभता के साथ चल रहे हैं। शुक्र और सूर्य नीच होने के कारण वृषभ,तुला,सिंह का बचाव कमजोर है। मंगल के वक्री होने के कारण मेष और वृश्चिक का भी बचाव कमजोर है।
राशिफल-
मेष-शत्रु पक्ष परेशान करने की कोशिश करेगा लेकिन एक नहीं चल पाएगी। स्वयं नतमस्तक हो जाएगा। महिलाओं और बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है।व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
वृषभ-भावनाओं में बहकर निर्णय न लें। विपरीत लिंगी सम्बन्धों में बचकर रहें। स्वास्थ्य, प्रेम मध्यम है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
मिथुन-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विचार कर सकते हैं। स्वास्थ्य, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। पीली वस्तु का दान करें।
कर्क-इस समय कुछ कर गुजरने के मूड में हैं। आगे बढ़ेंगे आप। आपकी कर्मठता रंग लाएगी। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम पहले से बेहतर, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्तु का दान करें।
सिंह-वाणी पर नियंत्रण रखें। कुछ खराब नहीं बोलेंगे बल्कि कुछ बहुत अच्छा बोल जाएंगे। ऐसा वादा कर देंगे जो निभा नहीं पाएंगे। समस्या होगी। आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो रही है। स्वास्थ्य पर ध्यान दें। प्रेम की स्थिति अच्छी दिख रही है। मां काली की अराधना करते रहें।
कन्या-सुकुमारता बढ़ रही है। बहुत अच्छी स्थिति है। आकर्षण के केंद्र बने रहेंगे लेकिन मानसिक चंचलता पर काबू रखें। प्रेम अच्छा है। स्वास्थ्य अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। मां काली की अराधना करते रहें।
तुला-खर्च को लेकर परेशान हो सकते हैं। हालांकि बेवजह खर्च नहीं होगा लेकिन फिर भी परेशान होंगे। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।
वृश्चिक-आर्थिक सम्पन्नता की तरफ बढ़ेंगे। रुका धन वापस मिलेगा। आय के नवीन स्रोत बनेंगे। जीवनसाथी का आय का मार्ग प्रशस्त होगा। स्वास्थ्य मध्यम, प्रेम अच्छा है। व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्तु का काली मंदिर में दान करना अच्छा होगा।
धनु-शासन सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। उच्चाधिकारी प्रसन्न होंगे। खासकर किसी महिला अधिकारी से आपको सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य अच्छा,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। मां काली की शरण में बने रहें।
मकर-भाग्यवश कुछ काम बनेंगे। स्वास्थ्य अच्छा चल रहा है। प्रेम में सुधार होगा। व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्तु पास रखें।
कुंभ-भाग्य साथ देगा। रुका हुआ काम चल पड़ेगा। विपरीत परिस्थितियां आपके पक्ष में आ गई हैं। स्वास्थ्य अच्छा, प्रेम अच्छा, व्यापारिक दृष्टिकोण से भी आप सही चलेंगे। हरी वस्तु पास रखें।
मीन-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। धैर्य से चलें। एक दिन और खराब है। इसके बाद फिर आपका दिन शुरू होगा। स्वास्थ्य,प्रेम मध्यम, व्यापारिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सफेद वस्तु का दान करें।
?श्री गणेशाय नम:?
? दैनिक पंचांग ?
☀ 13 – Nov – 2020
☀ बस्ती उत्तर प्रदेश
☀ पंचांग
? तिथि त्रयोदशी 18:01:28
? नक्षत्र चित्रा 23:06:31
? करण :
गर 07:48:49
वणिज 18:01:28
? पक्ष कृष्ण
? योग प्रीति 11:42:29
? वार शुक्रवार
☀ सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएँ
? सूर्योदय 06:42:30
? चन्द्रोदय 29:22:59
? चन्द्र राशि कन्या – 12:32:28 तक
? सूर्यास्त 17:28:10
? चन्द्रास्त 16:18:00
? ऋतु हेमंत
☀ हिन्दू मास एवं वर्ष
? शक सम्वत 1942 शार्वरी
? कलि सम्वत 5122
? दिन काल 10:45:39
? विक्रम सम्वत 2077
? मास अमांत आश्विन
? मास पूर्णिमांत कार्तिक
☀ शुभ और अशुभ समय
☀ शुभ समय
? अभिजित 11:43:49 – 12:26:51
☀ अशुभ समय
? दुष्टमुहूर्त :
08:51:38 – 09:34:41
12:26:51 – 13:09:54
? कंटक 13:09:54 – 13:52:57
? यमघण्ट 16:02:04 – 16:45:07
? राहु काल 10:44:38 – 12:05:20
? कुलिक 08:51:38 – 09:34:41
? कालवेला या अर्द्धयाम 14:35:59 – 15:19:02
? यमगण्ड 14:46:45 – 16:07:27
? गुलिक काल 08:03:13 – 09:23:55
☀ दिशा शूल
? दिशा शूल पश्चिम
☀ चन्द्रबल और ताराबल
☀ ताराबल
? भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती
☀ चन्द्रबल
? मेष, कर्क, कन्या, वृश्चिक, धनु, मीन
पंडित देवस्य मिश्र ज्योतिषाचार्य बस्ती उत्तर प्रदेश
About The Author
राशिफल 13 नवंबर: धनतेरस पर मकर राशि वालों का भाग्यवश बनेंगे कुछ काम, कुंभ राशि…