दो दिन से गायब विवाहिता, पुलिस ने मायके से किया बरामद
On

कलवारी। कलवारी पुलिस ने दो दिनो गायब महिला को रविवार को उसके मायके से बरामद कर परिजनो को सौप दिया। उपनिरीक्षक गौरीशंकर गुप्ता ने बताया कि केंवचा गांव निवासिनी राधिका पत्नी सियाराम शुक्रवार की सुबह पति से अनबन होने पर घर कहीं चली गयी थी। शाम तक वापस न आने पर पति सियाराम ने आस-पास तथा रिश्तेदारो में पता किया किन्तु कुछ पता नहीं चला। शनिवार को पति के तहरीर पर गुमशुदगी लिखा गया था। रविवार को उसके मायके नानकार थाना दुबौलिया से सूचना मिली कि राधिका वहां है। महिला आरक्षी के साथ जाकर थाने ला पति सियाराम को सौप दिया गया। साथ ही उसको हिदायत दी गयी कि भविष्य में इस प्रकार किया तो मुकदमा पंजीकृत किया जायेगा।
Tags:
About The Author
कलवारी। कलवारी पुलिस ने दो दिनो गायब महिला को रविवार को उसके मायके से बरामद…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...