देश व समाज हित में महामानव की भूमिका निभा रहे हैं डॉ प्रेम त्रिपाठी : शकुनी मामा

बस्ती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। यह कर दिखाया ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी ने। बस्ती जनपद के मनोरमा और सरयू नदी के बीच का दोआबा/ सबसे पिछड़ा क्षेत्र कहे जाने वाले कुदरहा ब्लाक के कल्यानपुर गांव निवासी डॉ प्रेम त्रिपाठी ने सामाजिक सरोकार से जुड़े सेवा कार्यों द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं वरन पूरे देश में एक अलग पहचान बनाई।
मंगलवार को बस्ती जनपद स्थित महाराजा होटल में रामानंद सागर कृत प्रसिद्ध सीरियल महाभारत में शकुनी मामा की भूमिका निभाने वाले राजस्थान प्रदेश के मूल निवासी सुप्रसिद्ध अभिनेता जे पी शर्मा ने औपचारिक मुलाकात करते हुए डाॅ प्रेम त्रिपाठी को सम्मानित किया। अभिनेता जे पी शर्मा उर्फ शकुनी मामा ने बताया कि गांव गरीब किसान के सही इलाज के साथ ही ग्रामीण स्वास्थ्य सेवकों को प्रशिक्षित कराकर सरकार द्वारा नियमित वेतनमान दिलाये जाने की लड़ाई के बारे में काफी समय से सुनता आ रहा था।
उन्होंने कहा कि ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर एसोसिएशन भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डाॅ प्रेम त्रिपाठी ने अपने संगठन के सभी पदाधिकारियों का आह्वान करते हुए सरकार द्वारा वैश्विक महामारी कोरोनावायरस से बचाव हेतु लाकडाउन के दौरान बेरोजगार हो चुके देश के करोड़ों लोगों को मास्क सेनेटाइजर के साथ ही राशन आदि का वितरण कराया। मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम के गुरु आश्रम बशिष्ठ नगर में जन्मे ऐसे महामानव से मिलने का मोह संवरण नहीं कर सका।
About The Author
बस्ती। प्रतिभा किसी की मोहताज नहीं होती है। यह कर दिखाया ग्रामीण स्वास्थ्य सेवक वेलफेयर…