दुबौलिया में अन्तर्राराष्ट्रीय बाल दिवस पर एक दिन के लिए दीप शिखा बनी थानाध्यक्ष

दुबौलिया बस्ती।
शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर दुबौलिया थाने पर बच्चो ने अन्तराष्ट्रीय बाल दिवस मनाया गया। पिपराबृजलाल गांव निवासी कक्षा आठ की छात्रा दीप दीप शिखा यादव को एक दिन के लिए थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठाकर प्रभारी निरीक्षक अनिल सिंह कार्यालय के राजिस्ट्ररों एक कार्य करने के बारे में जानकारी दी।
दुबौलिया थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बाल दिवस पर दीप शिखा यादव को प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने बैठाकर कैसे कार्य किया जाता विस्तार रुप से जानकारी दी। वहीं दीप शिखा यादव के सामने थाना क्षेत्र के नान्देकुआ गांव निवासनी सुनीता के पडोसियों से भूमि विवाद के प्रार्थना पत्र रखा गया। शिखा ने भूमि विवाद की जानकारी लेकर मौके पर पुलिस कर्मियों को भेजा।इसके बाद दीपशिखा यादव को थाने पर पुलिस कर्मियों द्वारा कैसे कार्य किया जाता है उसकी जानकारी दी गई। थाने पर मौजूद विभिन्न रजिस्टर का भी अवलोकन भी कराया गया।
शिखा यादव ने बताया कि थानाध्यक्ष की कुर्सी पर बैठते ही डर खत्म हो गया। आम जनमानस की सेवा करने की प्रेरणा जाग्रृत हो गई। पुलिस का कार्य चुनौती पूर्ण होता है। हर कार्य को बहुत ही सोच समझकर करना पड़ता है। जिससे लोगों को न्याय मिल सके। थाने से सम्बधित सभी जानकारी करने का मौका मिला।
इस मौके पर प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार ने कस्बे के एस बी सिंह पी डी मेमोरियल बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस और बच्चो के अधिकारों के बारे मे जानकारी दिया।
दुबौलिया में स्वच्छता साक्षरता संगोष्ठी का हुआ आयोजन
दुबाैलिया। दुबौलिया में स्वच्छता साक्षरता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें ग्रामीण विकास के लिए तमाम प्रकार योजनाओं से जुड़े लोगों को बचत एवं ऋण लेने के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। संगोष्ठी ग्राम प्रधान महिमा सिंह की अध्यक्षता में हुई।
संगोष्ठी को सम्बोधित करते हुए मनीष कुमार डीडीएम नावार्ड बस्ती/संतकबीर नगर ने कहा कि स्वच्छता को हम सभी ग्रामीणों के व्यवहारिक बदलाव लाने के साथ पानी और स्वच्छता को बढ़ावा देने के लिए सभी की जागरूकता जरुरी है। राम ललित यादव निदेशक ग्रामीण विकास सेवा समिति ने ग्रामीणों को विकास योजनाओं से जोड़ने के लिए जानकरी देतें हुए कि लाभार्थियों का डेटा एकत्र कर डाटा बेस बनाना, वांस उत्पादों के लिए क्रेडिट मॉडल और संस्था गत श्रृण को बढ़ावा दिया जा रहा है। प्रधान संघ अध्यक्ष अनिल सिंह स्वच्छता के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी।संगोष्ठी का संचालन धमेंन्द्र प्रताप सिंह ने किया।
इस मौके पर प्रधान संघ अनिल सिंह,पंकज, चन्दन शर्मा, यशवन्त सिंह, नीरज गुप्ता,घनश्याम गुप्ता,सरदार अहमद,छोटेलाल,पुद्दन सोनकर,अभय प्रताप सिंह सहित लोग मौजूद रहे।
About The Author
दुबौलिया बस्ती। शुक्रवार को अन्तर्राष्ट्रीय बाल दिवस पर दुबौलिया थाने पर बच्चो ने अन्तराष्ट्रीय…