तिघरा में नीलगाय को कुत्तों ने किया घायल
On

दुबौलिया बस्ती। दुबौलिया थाने के तिघरा गांव में कुत्तों के हमलों से नीलगाय घायल हो गई। नीलगाय गांव के तालाब में पड़ी है। वही कुत्तों के हमलों से नीलग़ाय के घायल होने की जानकारी गांव के लोगों को मिलने से लोग बचाव करने में जुट गए।
तिघरा गांव के रमाकान्त यादव, राम वचन यादव ने बताया कि घर के सामने तालाब में कुत्तों के भौंकने की आवाज रात में आ रही थी। सुबह देखा तो तालाब में नीलगाय को कुत्तों ने हमला कर घायल कर दिया है। नीलगाय को कुत्तों से बचाने का प्रयास किया जा रहा है। नीलगाय जैसे ही तालाब से निकलकर भागने का प्रयास करती है तो इतने में कुत्ते दौड़ाकर काटने लगते है। डर से नील गाय फिर तालाब में आकर बैठ जा रही है।
Tags:
About The Author
दुबौलिया बस्ती। दुबौलिया थाने के तिघरा गांव में कुत्तों के हमलों से नीलगाय घायल हो…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...