जुल्म की शिकार बेटियों को न्याय, किसानों को हक दिलाने सहित 5 सूत्रीय मांगो को लेकर सपा ने किया मौन प्रदर्शन

Google News
जुल्म की शिकार बेटियों को न्याय, किसानों को हक दिलाने सहित 5 सूत्रीय मांगो को लेकर सपा ने किया मौन प्रदर्शन

सत्ता के दबाव में है जिला प्रशासन, नहीं दिया अनुमति- महेन्द्रनाथ यादव
बस्ती । समाजवादी पार्टी द्वारा राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर शुक्रवार को बापू-शास्त्री जयन्ती के दिन 5 सूत्रीय मांगो को लेकर जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के नेतृत्व में शास्त्री चौक पर मौन प्रदर्शन किया गया।
सपा नेता हाथरस, बलरामपुर, भदोही में हैवानियत की शिकार बेटियों को न्याय दिलाने, हाथरस में ढाई बजे रात्रि में बिना परिजनों के सहमति के बिटिया का प्रशासन द्वारा जबरिया अंतिम संस्कार करा देने, किसान विरोधी बिलों के जरिये किसानों को खेत मालिक की जगह खेत मजदूर बनाने की साजिश किये जाने, विपक्ष और समाजवादी पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं का सत्ता द्वारा दमन किये जाने, प्रदेश में बदतर होती कानून व्यवस्था, बढ़ती बेरोजगारी आदि की मांग शामिल है।
मौन प्रदर्शन के पूर्व सपा जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव ने बापू के चित्र पर माल्यार्पण करते हुये कहा कि कार्यक्रम के लिये जिलाधिकारी  और प्रशासन ने अनुमति मांगा गया था किन्तु बस्ती के जिलाधिकारी ने अनुमति तक नहीं दिया, यह दुर्भाग्यपूर्ण है। जनता की आवाजों का सत्ता के दबाव में गला घोटा जा रहा है।
सपा के मौन प्रदर्शन में मुख्य रूप से पूर्व विधायक राजमणि पाण्डेय, रामललित चौधरी, जितेन्द्र कुमार उर्फ नन्दू चौधरी, सिद्धेश सिन्हा, जावेद पिण्डारी, यज्ञेश पाण्डेय, समीर चौधरी, अली अहमद, अरविन्द सोनकर, महेश तिवारी, अनिल निषाद, अनवर हुसेन, अतुल चौधरी, रजवन्त यादव, ज्ञान चन्द चौधरी, कक्कू शुक्ला, रामउजागिर गौतम, रामशंकर निराला, चन्द्र प्रकाश कन्नौजिया, मो. जावेद, अभिषेक उपाध्याय, अखिलेश यादव, मो. उमर, अब्दुल मोईन, मो. सलीम, अरविन्द यादव, राजेन्द्र यादव, रामनाथ पजापति, शैलेन्द्र दूबे, अमित यादव, रत्नाकर धूसिया, इन्द्रजीत यादव, फूलन्द श्रीवास्तव, फूल यादव, वृजेश मिश्र, खालिक रजा, गोरखनाथ गोस्वामी, एजाज अहमद, आमिश खान, रवि गुप्ता, तूफानी यादव, गिरीश चन्द्र, आर.डी. निषाद, गुलाब सोनकर, श्याम सुन्दर चौहान, मो. जहीर, रामवृक्ष यादव, प्रशान्त यादव, रजनीश यादव, रघुननन्दन साहू, चीनी चौधरी, जोखू यादव, युनूस आलम, भोला पाण्डेय, छोटे सिंह, राजेन्द्र चौरसिया, सूर्यमणि यादव, मो. साहिर, विवेक शुक्ल, श्याम सुन्दर यादव के साथ ही पार्टी के अनेक नेता, कार्यकर्ता शामिल रहे।

Tags:

About The Author

सत्ता के दबाव में है जिला प्रशासन, नहीं दिया अनुमति- महेन्द्रनाथ यादव बस्ती । समाजवादी…

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान