जिला पंचायत सदस्य ने प्रवासी मजदूरों को कराया जलपान
On

छावनी बस्ती। देश के विभिन्न प्रांतों से घर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लंच पैकेट जलपान आदि सामग्री उपलब्ध कराने के लिए समाजसेवियों द्वारा जगह-जगह कैंप लगाया गया है। इसी क्रम में जिला पंचायत सदस्य महेंद्र प्रताप सिंह द्वारा विक्रमजोत में कैंप लगाकर प्रवासी मजदूरों को पानी का बोतल,बिस्कुट फल आदि दिया गया। उन्होंने कहा कि पूरे विश्व में व्याप्त इस महामारी से परेशान असहाय एवं निराश्रितों की मदद करना होगा तभी कोरोना को हराया जा सकता है। उनके इस कार्य में हरिपाल सिंह, राजन सिंह, जय प्रकाश तिवारी, अजय सिंह, भूपेंद्र सिंह सहित तमाम लोगों सहयोग कर रहे हैं।
Tags:
About The Author
छावनी बस्ती। देश के विभिन्न प्रांतों से घर वापस लौट रहे प्रवासी मजदूरों को लंच…
Related Posts
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...