जागृति स्वयं सहायता समूह के कार्यालय के शटर का ताला तोड़कर चोरी
On

–जांच पड़ताल में जुटी पुलिस
गायघाट,बस्ती।कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट से गाना मार्ग पर स्थित जागृति स्वयं सहायता समूह के कार्यालय का शटर तोड़कर चोरों ने अन्दर घुसकर पॉच सिलाई व अन्य कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिए। घटना की सूचना पर पहुंची कलवारी पुलिस जांच पड़ताल में जुटी है।
जानकारी के अनुसार जागृति स्वयं सहायता समूह के कार्यालय के शटर तोड़कर अन्दर घुसे चोरों ने पांच सिलाई मशीन,टिल्लू पम्प,दो पंखा,गैस चूल्हा व मकान मालिकीन मुन्नी देवी के कमरे में घुसकर चोरों आलमारी में रखी एक झाला चुराकर कर फरार हो गये। सुबह घटना की जानकारी मिलने के बाद समूह के सदस्य दुर्गेश कुमार ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कलवारी पुलिस व डायल 112 की टीम जांच पड़ताल में जुटी है।
Tags:
About The Author
–जांच पड़ताल में जुटी पुलिस गायघाट,बस्ती।कलवारी थाना क्षेत्र के गायघाट से गाना मार्ग पर…
Latest News
25 Apr 2024 07:12:34
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...