जरूरतमंदों में किया समाजवादी राहत सामग्री का वितरण

बस्ती। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन के चलते गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों की मुश्किलें बढ गई है। घर में रखा राशन, नकदी, समाप्त हो गया है और रोजी रोजगार बंद है। ऐसे कठिन समय में समाजवादी पार्टी जिलाध्यक्ष महेन्द्रनाथ यादव के संयोजन में जरूरतमंद परिवारों में समाजवादी राहत सामग्री का वितरण लगातार जारी है। सपा अध्यक्ष महेन्द्रनाथ ने कहा कि अब मध्यमवर्गीय परिवारोें का संकट बढ रहा है। सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता से एक बडा वर्ग वंचित है। जितना संभव होगा गरीबों की मदद को जारी रखा जायेगा।
सपा नेताओं ने डिलिया, कृष्णा भगौती, सुर्तीहट्टा, धर्मूपुर आदि क्षेत्रों में समाजवादी राहत सामग्री का पात्र लोगों में वितरण किया। सामग्री वितरण में मुख्य रूप से अरविन्द सोनकर, रघुनन्दन साहू, शैलेन्द्र दूबे, जावेद पिण्डारी, छोटू मिश्र गोपाल चौधरी, निजामुद्दीन खन्न आदि ने योगदान दिया।
About The Author
बस्ती। शहर से लेकर सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में लॉक डाउन के चलते गरीब, मध्यमवर्गीय परिवारों…