चॉदपुर -कटरिया बन्धे पर बाढ़ खण्ड ने शुरु कराया कार्य

Google News
चॉदपुर -कटरिया बन्धे पर बाढ़ खण्ड ने शुरु कराया कार्य

-बाढ़ आने तक मजबूत हो जायेगा बन्धा
-बन्धे से सटकर बह रही थी सरयू नदी
-बन्धे का वेस बनाने का कार्य तेज
दुबौलिया बस्ती। चॉदपुर -कटरिया बन्धे पर बेस बनाने का कार्य बाढ़ खण्ड ने शुरु कर दिया है। घिछली बार आयी बाढ़ में सरयू नदी बन्धे से सटकर बह रही थी। इस बार बाढ़ ने अभी से बन्धे का बेस मजबूत करने का कार्य तेज कर दिया है। मजदूर बोरे में मिट्टी भरकर बेस तैयार करने में जुटे है। बेस तैयार होने के बाद बोल्डर लगाकर पिचिगं का कार्य किया जायेगा। जिससे बाढ़ के समय कोई दिक्कत न हो।
दुबौलिया विकास खण्ड के अन्तर्गत चॉदपुर -कटरिया बंधा अति संवेदनशील था। पिछली बार आई बाढ़ में सरयू नदी बंधे से सटकर बह रही थी। जिससे बंधे की हालत दयनीय हो गई थी। इस बार बाढ़ आने के पहले बाढ़ खण्ड कमर कस कर बंधे को मजबूत करने में जुट गया है। बाढ़ आने के पहले बंधे का बेस मजबूत कर पिंचिग करने की तैयारी में कार्य युद्ध स्तर चल रहा है।
बाढ़ खण्ड विभाग लगातार बंधे के बेस की निगरानी कर कार्य करवा रहा है। बंधे पर मजदूर बोरी में मिट्टी को भरकर रखवा रहा है। बेस का कार्य पूरा होने के बाद बोल्डर लगाया जायेगा।
सहायक अभियंता जितेंद्र कुमार ने बताया मिट्टी व रेत से बनाने का कार्य चल रहा है जिसके बाद बोल्डर पिचिंग का कार्य होगा, बाढ आने से पहले तटबंध को पूरी तरह सुरक्षित कर लिया जाएगा।

Tags:

About The Author

-बाढ़ आने तक मजबूत हो जायेगा बन्धा-बन्धे से सटकर बह रही थी सरयू नदी-बन्धे का…

Related Posts

Latest News

Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर Ojha Alignment Center Basti UP || कार के टायर्स को कब कराएं व्हील एलाइनमेंट और रखें सेफ, आएं ओझा एलाइनमेंट सेंटर
Ojha Alignment Center Basti UP || आपके कार के टायर्स का पूरी तरह से ख्याल रखना भी उतना ही जरूरी...
HDFC Kishor Mudra Loan 2024 || अब घर बैठे पाए 10 लाख तक का लोन || HDFC बैंक की यह योजना है सबसे बेहतर
Vande Bharat Train|| Bhartiya Railway || अब सफर को और आरामदायक बनाएगा रेलवे का यह नया अपडेट, आप भी जानें
Cibil Score Kaise Badhaye: पर्सनल लोन Personal Loan के लिए कितना सिबिल स्कोर जरूरी?
UP Weather: UP के इन जिलों में बिगड़ेगा मौसम, झमाझम बारिश, आंधी तूफान व ओले का भी अलर्ट
Vivo Phone का नया धमाका, अब आ रहा दमदार फीचर्स के साथ Vivo Y38 5G स्मार्टफोन
Shikshamitra News: यहां बीएसए नें शिक्षामित्र की सेवा सामाप्ति का दिया निर्देश, वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान